लखनऊ में सपा के विरोध के खिलाफ बलिया में भाजपाईयों ने फूंका अखिलेश का पुतला



Ballia News : लखनऊ में भाजपा विधायक केतकी सिंह के आवास पर सपा कार्यकर्ताओं के प्रर्दशन व हंगामा से आक्रोशित भाजपा कार्यकर्ताओं ने बुधवार को बांसडीह चौराहा पर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का पुतला फूंक कर विरोध जताया। इस दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच झड़प व पुतला की छीना झपटी भी हुई।
बेरूआरबारी में सोमवार को आयोजित स्वास्थ्य विभाग के एक कार्यक्रम में विधायक केतकी सिंह ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए टोंटी चोरी का हिसाब मांगा था। यह भी कहा था कि टोटियों को कब वापस करेंगे। इस बयान पर लखनऊ में सपा महिला विंग की कार्यकर्ताओं ने नाराजगी जताते हुए विधायक के आवास का घेराव किया और जमकर नारेबाजी की थी।
लखनऊ की इस घटना के विरोध में बांसडीह के भाजपा कार्यकर्ताओं ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का पुतला फूंक कर विरोध व्यक्त किया। पुलिस ने पुतला दहन रोकने की कोशिश की, लेकिन कार्यकर्ताओं ने विरोध कर पुतला जला दिया। कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव तथा समाजवादी पार्टी के खिलाफ नारेबाजी भी किया। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश वर्मा, दीपू सिंह, प्रतुल ओझा, राकेश सिंह, चंदन गुप्ता, अभिनव सिंह चंचल, नीरज दुबे आदि थे।
रोहित सिंह मिथिलेश

Comments