4 September ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना गुरुवार, पढ़ें आज का राशिफल



मेष
आज करियर के लिहाज से अच्छा रहेगा। आज पद प्रतिष्ठा का लाभ और सम्मान मिल सकता है। लेकिन आज संयम से काम लेना होगा, किसी बात को लेकर चिड़चिड़ापन हो सकता है। वैसे आज मातृ पक्ष से धन प्राप्ति के योग भी बने हैं। आज संतान के भविष्य को लेकर चिंता कम होगी। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। कोई नया काम करना चाहते हैं तो उसमें आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा।
वृषभ
आज का दिन वृषभ राशि के लिए घर परिवार के मामले में सुख शांतिदायक होगा। परिवार में कोई मांगलिक कार्यक्रम का संयोग बन सकता है। आज आपको किसी बुजुर्ग व्यक्ति से सहयोग और लाभ मिल सकता है। अगर आप नौकरी बदलने की सोच रहे हैं तो आपके प्रयास सफल हो सकते हैं। शाम का समय आप दोस्तों के साथ मनोरंजक बिताएंगे।
मिथुन
आज बच्चों की ओर से प्रसन्नता होगी। आपकी आर्थिक स्थिति भी आज बेहतर होगी। नौकरी और व्यापार में आपको अपने साझेदारों और सहकर्मियों से पूरा सहयोग मिलेगा। अपने काम पर ध्यान देना होगा और आलस्य त्यागकर सक्रियता से कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ना होगा। विरोधियों से आपको आज सतर्क रहना होगा। आपके लिए आज सितारे बताते हैं कि आपको आज छोटे भाई बहनों से भी सहयोग मिलेगा। मनपसंद भोजन का आप आज आनंद लेंगे।
कर्क
आज का दिन लाभदायक होगा। अपने काम के प्रति सजग रहना होगा और किसी अचानक आने वाली स्थिति से कारण आपको आज यात्रा भी करनी पड़ सकती है। आज संतान की ओर से सुख और खुशी मिलेगी। आपको आज दोस्तों और सगे-संबंधियों से भी मदद मिलने का संयोग बना हुआ है। आप अपने लिए आज कुछ खरीदारी कर सकते हैं। कोई अधूरी इच्छा आज आपकी पूरी होगी। आर्थिक मामलों में दिन कुल मिलाकर सामान्य रहेगा।
सिंह
आज अपनी सेहत का ध्यान रखना होगा। आपको पेट से संबंधित कुछ समस्या होने की आशंका है। वैसे आज घर परिवार के मामले में दिन अनुकूल रहेगा। आपको आज किसी ऐसे व्यक्ति की मदद मिल सकती है, जिससे आपको मदद की उम्मीद नहीं होगी। जो लोग किसी कोर्स में दाखिले के लिए प्रयास कर रहे है, आज उनको सफलता मिलने का योग बना है। आज खर्च के साथ कमाई का भी संयोग बना रहेगा, जिससे आपका बजट संतुलित रहेगा। दोस्तों की मदद से आपको फायदा होगा।
कन्या
आज का दिन कुल मिलाकर अनुकूल कहा जा सकता है। आपको कामकाज में आज अधिक मेहनत करनी होगी। लेकिन इसका आपको शुभ परिणाम भी प्राप्त होगा। आय में वृद्धि होगी, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। जो लोग शिक्षण और रचनात्मक काम से जुड़े हुए हैं, उनकी कमाई में वृद्धि होगी। आपको क्रोध से बचना होगा। संतान पक्ष से शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। जो लोग घर या नौकरी बदलने के लिए प्रयास कर रहे हैं उनको इस मामले में सकारात्मक परिणाम प्राप्त होगा।
तुला
आज कुछ उलझन और तनाव का सामना करना होगा। किसी करीबी की नाराजगी आपको मन ही मन परेशान कर सकता है। आपको कोई काम आज अपनी इच्छा इच्छा के विरुद्ध जाकर काम करना होगा। आज आपको अपने अनियोजित खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा। यदि आप नौकरी करते हैं, तो अधिकारियों से तालमेल बनाकर रखना होगा। आपके मन आज कुछ नया काम शुरू करने का विचार आ सकता है। छात्र आज शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगे।
वृश्चिक
आज कुछ नया और रचनात्मक काम करने का मौका मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आज आपको सहकर्मियों और सहयोगियों से पूरा सहयोग मिलेगा। आपका कोई महत्वपूर्ण काम पूरा हो जाने से आपका मनोबल बढेगा। आज किसी वरिष्ठ व्यक्ति की मदद से अटका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। लेकिन आपको आज धन का निवेश बहुत ही सोच समझकर करना होगा, नहीं तो पैसा अटक सकता है। खासतौर पर प्रॉपर्टी में निवेश करते हुए आपको सतर्क रहने की जरूरत है। संतान पक्ष से आपको खुशी मिलेगी।
धनु
आज का दिन मिलाजुला रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी व्यस्तता आज बनी रहेगी। आपको आज कामकाज के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। सेहत के मामले में भी आज आपको अपना ध्यान रखना होगा। आपकी कोई पुरानी स्वास्थ्य संबंधी समस्या दूर हो सकती है। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों से आपको सहयोग मिलेगा। जो जातक प्रॉपर्टी से संबंधित काम करते हैं, उनको अच्छी डील मिल सकती है। शाम का समय परिवार के साथ मौज मनोरंजन में बिताएंगे। रुचिकर खानपान का भी आयोजन होगा।
मकर
आज कार्यक्षेत्र में लाभ और उन्नति का मौका मिलेगा। आपकी कमाई, प्रतिष्ठा और यश में भी वृद्धि होगी। आपके विरोधी आज शांत रहेंगे। आपको हर जगह और हर काम में सफलता मिलेगी। अगर आप लंबे समय से कोई काम करने की योजना बना रहे हैं तो उसे शुरू करने के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। लव लाइफ में आप प्रेमी के साथ रोमांटिक समय बिता पाएंगे।
कुंभ
आज का दिन अनुकूल रहेगा। आपको आज नौकरी में अपने काम के प्रति सजग रहना होगा, दिन के दूसरे भाग में कुछ परिस्थिति ऐसी बन सकती है जिससे आपका काम उलझ सकता है। आज दूर रहने वाले संबंधियों से अच्छी खबर मिलेगी। वैवाहिक जीवन मे आज आपके प्रेम बना रहेगा, लेकिन आज किसी बात को लेकर आपके बीच कुछ मतभेद भी हो सकता है। आपको किसी धार्मिक और सामाजिक काम में भाग लेने का मौका मिलेगा। लव लाइफ में प्रेमी के साथ वक्त बिताने का मौका मिलेगा।
मीन
आज का दिन सुखद और अनुकूल रहेगा। आपको आज भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। परिवार से सहयोग प्राप्त कर पाएंगे। कोई जरूरी काम आपका परिजनों के सहयोग से पूरा होगा। कमाई और धन संपत्ति में आज वृद्धि का योग बना हुआ है। राजनीतिक और सामाजिक संपर्क का आपको आज लाभ मिलेगा। निवेश का भी पूरा लाभ मिलेगा। आध्यात्मिक विषयों मे आपकी रुचि बढेगी। मनपसंद भोजन का आनंद ले पाएंगे।

Comments