अंकुर सिंह सुसाइड केस में बलिया पुलिस को मिली सफलता, महिला गिरफ्तार



बलिया : नगरा थाना क्षेत्र में युवक की आत्महत्या मामले में पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार किया है। वीर चंद्रहा गांव के 22 वर्षीय अंकुर सिंह ने मंगलवार को बागीचे में पेड़ पर फांसी लगा ली थी। मृतक ने एक वीडियो में कहा था कि कुछ लोग उससे दो लाख रुपए की मांग कर रहे हैं। पैसे नहीं देने पर एससी-एसटी एक्ट में फंसाने की धमकी दी जा रही थी। वीडियो बुधवार को वायरल हुआ था। मृतक के पिता की शिकायत पर पुलिस ने एक महिला समेत तीन लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज किया था।
4 September 2025 को वादी द्वारा तहरीर के माध्यम से अवगत कराया गया कि कुछ लोगों द्वारा उसके पुत्र को जबरन मुकदमें में फसाने व पैसों के लिये दबाव बनाया जा रहा था, जिस कारण वादी के पुत्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। प्राप्त तहरीर के आधार पर पुलिस ने धारा 108 बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया। इसी क्रम में रविवार को उप निरीक्षक सूरज कुमार मय हमराह हेड कांस्टेबल अजीत यादव व महिला आरक्षी सुषमा यादव क्षेत्र में मामूर थे। इसी बीच मुखबिर खास की सूचना पर मुकदमा में वांछित अभियुक्ता लालसा देवी पत्नी प्रेमचन्द्र (निवासी ग्राम डेहरी थाना रसड़ा जनपद बलिया) को उसके घर के पास से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपी महिला को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
रोहित सिंह मिथिलेश

Comments