7 September ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना Sunday, पढ़ें आज का राशिफल

7 September ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना Sunday, पढ़ें आज का राशिफल

मेष  
कारोबार व्यापार करने वाले की कमाई अच्छी रहेगी। लेकिन घर के रखरखाव और व्यवस्था पर धन खर्च होगा। आपके व्यापार में सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और आपका मन भी प्रसन्न रहेगा। परिवार और सामाजिक क्षेत्र में विशेष सम्मान मिलने के योग बन बना हुआ है। समाज के लिए किए गए कार्यों से आपकी ख्याति और प्रतिष्ठा बढ़ेगी। दिन आप धर्म कर्क मे भ भाग्य लेंगे।

वृषभ 
आज धर्म कर्म में मन लगेगा। आपको आज कोई रचनात्मक काम करने का भी मौका मिलेगा। आपके परिवार में आज कुछ शुभ काम भी हो सकता है। आपको आज वस्त्र और सुख साधन मिलने का भी योग बना हुआ है। परिवार में कोई शुभ कार्य होने की संभावना है। आपके भाई की सलाह आज आपकी तरक्की का कारण बनेगी। परिवार के किसी सदस्य से कोई शुभ समाचार सुनने को मिलेगाॉ।

मिथुन 
आज कार्यक्षेत्र में अपनी योजना का पूर्ण लाभ मिलेगा। आपके वरिष्ठजन भी आपका साथ देते नजर आएंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी, लेकिन आपको पैसों के लेन-देन सतर्क रहना होगा। पारिवारिक व्यवसाय को आगे बढ़ाने के लिए आपको अपने पिता से सहयोग और मार्गदर्शन मिलेगा। रिश्तेदारों से संबंधों में मधुरता आएगी। साथ ही आज आपको रचनात्मक काम करने का मौका मिलेगा। यात्रा और वाहन पर आपको धन खर्च करना पड़ सकता है।

यह भी पढ़े शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर मिशन शिक्षण संवाद बलिया की टीम ने अपने अनमोल रत्नों को किया सम्मानित

कर्क 
काफी समय से लंबित काम आज पूरे हो सकते हैं। आपके महत्वपूर्ण कामों पर भी चर्चा होगी। जीवनसाथी की सलाह आज आपके लिए मददगार साबित होगी। आपको अपने मित्रों का भी सहयोग मिलेगा, जो लोग विवाह के योग्य हैं, उन्हें आज शुभ समाचार मिलेगा। शाम को आप परिवार के सदस्यों के साथ कहीं बाहर घूमने भी जा सकते हैं। ऑफिस में सकारात्मक माहौल रहेगा और आपके सहकर्मी भी आपका पूरा साथ देंगे।

यह भी पढ़े महर्षि भृगु वैदिक गुरुकुलम् के बटुकों ने निकाला वेद संस्कृत शोभा यात्रा

सिंह 
आज आप काफी व्यस्त रहेंगे। धर्म कर्म के कामों भाग लेने का मौका मिल सकता है। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। किसी भी तरह के वाद विवाद में उलझने से आज आपको बचना होगा। पड़ोसियों से आप मेलजोल रखेंगे तो फायदा मिलेगा। सितारे बताते हैं कि, जीवन में सुखद अनुभव होगा। खर्चों पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है, अन्यथा आपको आर्थिक मामलों में उलझन का सामना करना होगा।

कन्या 
इस बात का ध्यान रखना होगा कि पारिवारिक जीवन में आपसी सामंजस्य बना रहे। कार्यक्षेत्र में आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा आप अपने सभी कार्य पूरे करेंगे, जिससे आपका प्रभाव और लाभ बढेगा। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, लेकिन व्यापारियों को आज पैसों के मामले में कुछ उलझन भी संभव है। अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। आज परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम की चर्चा हो सकती है, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा।

तुला 
आज का दिन लाभदायक होगा। आय के नए स्रोत बनते नजर आ रहे हैं। आपको जमीन जायदाद संबंधी मामलों में थोड़ी परेशानी हो सकती है। पिता के मार्गदर्शन से आपको सफलता मिलेगी। यदि आप पारिवारिक संपत्ति विवाद से गुजर रहे हैं, तो आज स्थिति आपके पक्ष में मुड़ती नजर आएगी। छात्रों को अपने वरिष्ठों से सहयोग और मार्गदर्शन प्राप्त होगा। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। आज अधिकारी आपके काम की सराहना करेंगे।

वृश्चिक 
आज संतान पक्ष से खुशी मिेलगी। कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। परिवार में सुख-शांति और स्थिरता का आनंद लेंगे। यदि आप अपनी नौकरी या व्यवसाय में कुछ नयापन लाएंगे तो भविष्य में आपको उसका पूरा लाभ मिलेगा। निवेश के लिए आज का दिन आपके लए अच्छा है। जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर रहेंगे।

धनु 
आज साहसिक फैसला लेना होगा। माता-पिता के साथ आपके संबंध मधुर रहेंगे और मित्रों का से भी आपको पूरा सहयोग मिलेगा। छात्रों को आज का दिन सफलता पाने के लिए अधिक मेहनत करनी होगी। आपके सितारे कहते हैं कि आज जीवनसाथी सेहत में नरम रह सकती है। वैसे आज आपको किसी पर बहुत भरोसा करने से बचना होगा, नहीं तो धोखा मिलने से मानसिक कष्ट हो सकता है। किसी धार्मिक काम में आज भाग लेने का मौका मिलेगा।

मकर 
आज का दिन व्यस्तता भरा रहेगा। आपको अपने परिवारिक जीवन में जीवनसाथी का पूरा सपोर्ट मिलेगा। आप अपनी संतान के भविष्य से जुड़ा कोई फैसला ले सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा का मार्ग प्रशस्त होगा और एक साथ कई तरह के काम हाथ में में लेंगे तो आपको नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। आय के नए स्रोत विकसित करने के लिए किए गए प्रयास सफल होंगे। राजनीति से जुड़े लोगों से आपको सहयोग मिलेगा। सरकारी क्षेत्र के काम में आप आज सफलता पाएंगे।

कुंभ 
व्यापार में कुछ परेशानियां चल रही थीं, उनसे छुटकारा मिलेगा। संतान की ओर से शुभ समाचार मिलेगा, जिससे आपके मन में खुशी की लहर दौड़ जाएगी। व्यापार के मामले में दिन सुखद रहेगा। आज कोई भी काम जल्दबाजी में न करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। खानपान के मामले में लापरवाही न बरतें और अपने साथ-साथ अपने परिवार के सदस्यों का भी पूरा ध्यान रखें। आज आपके प्रेम जीवन में नया उत्साह और उमंग रहेगा।

मीन 
आज जोखिम वाले काम से बचना होगा।। आपको पारिवारिक मामलों में कोई अच्छी खबर सुनने को मिलेगी। व्यापार से जुड़ी यात्राएं आज सुखद और सफल रहेगा। देंगी। आज संतान से जुड़ी खुशखबरी से मन प्रसन्न रहेगा। आज आपके हाथों कोई पुण्य काम भी हो सकता है। आज शाम का समय दोस्तों और परिवार के साथ मौज मनोरंजन में बीतेगा। आपको मनपसंद भोजन का आनंद मिलेगा।

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

अंकुर सिंह सुसाइड केस में बलिया पुलिस को मिली सफलता, महिला गिरफ्तार अंकुर सिंह सुसाइड केस में बलिया पुलिस को मिली सफलता, महिला गिरफ्तार
बलिया : नगरा थाना क्षेत्र में युवक की आत्महत्या मामले में पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार किया है। वीर...
बलिया में गंगा ने चौथी बार मचाया हाहाकार, घाघरा भी लाल निशान पार
बलिया का ऐतिहासिक धर्मस्थल : पराशर मुनि की तपोस्थली पर लगा मेला, उमड़ा श्रद्धालुओं का रेला
खुशी का पल : बलिया में नवनियुक्त 15 शिक्षकों को मिला नियुक्ति पत्र
Chandra Grahan 2025 : सूतक काल शुरू, जानें इससे जुड़ी खास बातें
बलिया प्रशासन LSD की रोकथाम पर करें काम, BCDA करेगा पूर्ण सहयोग : आनंद सिंह
7 September ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना Sunday, पढ़ें आज का राशिफल