11 September Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना गुरुवार, पढ़ें आज का राशिफल



मेष
आज करियर में आगे बढने के लिए अधिक प्रयास करना होगा। शिक्षा के क्षेत्र में कामयाबी मिलेगी। पारिवारिक जीवन में आज संयम से काम लेना होगा, तभी आप तालमेल बनाए रख पाएंगे। पिता का पूरा सहयोग और आशीर्वाद मिलेगा। जीवनसाथी आपका पूरा साथ देगा, जिससे आप उनके साथ अच्छा समय बिताएंगे। आपको किसी संबंधी अथवा मित्र से मिलने का मौका मिल सकता है। आपके मित्रों की संख्या में भी वृद्धि होगी। नौकरी में आपको अधिकारी वर्ग से प्रोत्साहन मिलेगा।
वृषभ
आज आपका दिन काफी व्यस्तता में बीतने वाला है। व्यापार में लंबित कार्य हैं तो वे आज पूरे हो जाएंगे। यदि आपको कहीं निवेश करना है तो उसके लिए भी आज का दिन अनुकूल है। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। आपको लोन लेने के प्रयास में भी सफलता मिल सकती है। पारिवारिक संपत्ति मिलने की प्रबल संभावना है। आज मातृपक्ष से फायदा मिलेगा।
मिथुन
आज कोई महत्वपूर्ण डील मिल सकती है, जो फायदेमंद रहेगी। आपको अपनी मेहनत और बुद्धि कुशलता का लाभ मिलेगा। किसी वरिष्ठ व्यक्ति की मदद से रुके हुए काम में प्रगति होगी। आपकी पारिवारिक संपत्ति का फायदा हो सकता है। कोई नया प्रोजेक्ट शुरू करने का अवसर मिलेगा। यदि आप किसी शारीरिक रोग से पीड़ित हैं, तो डॉक्टर से परामर्श अवश्य लेना चाहिए। राजनीतिक लोगों के प्रशंसकों की संख्या में वृद्धि होगी, लेकिन सामाजिक गतिविधियों में बाधा आ सकती है। आज संतान पक्ष से सुखद समाचार सुनने को मिलेगा।
कर्क
आज का दिन कार्यक्षेत्र में सफलता दिलाने वाला रहेगा। अपनी मेहनत का पूरा प्रतिफल प्राप्त होगा। मामा मौसी की ओर से आज फायदा हो सकता है। माता-पिता के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। भाई-बहनों की मदद से फायदा मिल सकता है। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। मान सम्मान में आज वृद्धि होगी। लव लाइफ मे प्रेम बढ़ेगा और किसी प्रकार का मनमुटाव चल रहा है तो बातचीत से स्थिति सुधर जाएगी।
सिंह
अपने काम के साथ ही साथ सामाजिक प्रतिष्ठा का भी ध्यान रखना चाहिए। पारिवारिक जीवन में किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है, लेकिन स्थिति में धीरे-धीरे सुधार दिखेगा। आज सेहत के मामले में अपना ध्यान रखना होगा। आंखो से जुड़ी समस्या की वजह से परेशानी हो सकती है। जल्दी लाभ के चक्कर में कोई भी गलत डील करने से बचें, नहीं तो नुकसान हो सकता है। आज किसी भी तरह के कर्ज के लेनदेन से बचना चाहिए। ससुराल के संबंधियों से आपको फायदा होगा। सरकारी क्षेत्र के काम में सफलता मिलने की संभावना है।
कन्या
आज पारिवारिक जीवन में तालमेल बनाकर चलना होगा। ससुराल पक्ष के संबंधियों से आपको आज कुछ तनाव मिल सकता है। जरूरी रहेगा कि आप व्यवहारिक बनें भावुक नहीं, अन्यथा लोग आपकी मदद और सहयोग को भी स्वार्थ समझ लेंगे। आज बच्चों के साथ वक्त बिताने का मौका मिलेगा। वैवाहिक जीवन में आपके प्रेम और तालमेल बना रहेगा। प्रेमी के साथ आपका सामंजस्य बना रहेगा। प्रेमी के साथ वक्त बिताने का मौका मिल सकता है। छात्रों को मानसिक भटकाव से बचना होगा और शिक्षा पर ध्यान केंद्रित करना होगा। माता पिता से सहयोग मिलेगा। धर्म और आध्यात्म में आपकी रुचि बढ़ेगी।
तुला
आपका दिन आज सुखद बीतेगा। कार्यक्षेत्र में अधिकार और पद में वृद्धि होगी तथा पारिवारिक संपत्ति में इजाफा होने का संयोग बना है। छात्रों को आज शिक्षकों और वरिष्ठजनों से सहयोग एवं मार्गदर्शन प्राप्त होगा। यदि आप नए कार्यों में निवेश करना चाहते हैं तो उसके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। व्यापार में धन लाभ के योग बनेंगे। लव लाइफ में आपकी तालमेल बनीं रहेगी। वरिष्ठ अधिकारियों से आज सहयोग मिलेगा। महिलाओं को मायके की ओर से फायदा हो सकता है।
वृश्चिक
आज का दिन धन और वैभव में वृद्धि करने वाला होगा। प्रयास आज सफल होंगे, जिससे आपका आत्मविश्वास और मनोबल बढेगा। विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा में सफलता मिलेगी। आप धैर्य और लगनशीलता से धीरे-धीरे सभी परेशानियों को समाप्त कर लेंगे। शत्रुओं पर विजय प्राप्त करने में कामयाबी पाएंगे। आर्थिक मामलों में भाग्य का साथ मिलेगा। आप किसी दीर्घकालीन योजना में धन लगाकर लाभ पाने में सफल होंगे। अगर आपका किसी सरकारी क्षेत्र में काम फंसा हुआ है तो सफलता प्राप्त कर पाएंगे।
धनु
आज का दिन लाभदायक होगा। आपके द्वारा किए गए प्रयास सफल साबित होंगे, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कोई वाद विवाद या तनाव चल रहा है तो उसमें आज सफलता मिलेगी। आपके संपर्क क्षेत्र का आज विस्तार होगा। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें और खान पान में संयम, क्योंकि स्वास्थ्य संबंधी कुछ समस्या होने की आशंका रहेगी। दान पुण्य की भावना विकसित होगी। शुभ कार्यो में आप भाग ले सकते हैं। भाग्य आपका पूरा साथ देगा, जिससे आपका कोई जरूरी काम बन सकता है।
मकर
आज का दिन शुभ लाभदायक होगा। आज बिजनेस में लाभ मिलेगा। आर्थिक योजनाओं में आपको आज सफलता मिलेगी। लेकिन आपको आज अपने खर्च पर भी कंट्रोल रखना होगा। यदि आप निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो अवश्य करें। भविष्य में काफी लाभ मिलेगा। कर्ज से मुक्ति के प्रयास फलीभूत होंगे और छोटी व्यापारिक यात्राएं लाभदायक रहेंगी। कड़ी मेहनत के बाद आपको कोई मूल्यवान वस्तु प्राप्त होगी, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। आज की शाम दोस्तों के साथ मनोरंजक पल बिताने का मौका मिल सकता है।
कुंभ
किसी मित्र से मिलने का मौका मिलेगा। कार्यक्षेत्र में कुछ लोग आपकी सफलता से मन ही मन जलते रहेंगे, इसलिए आपको उनके षड्यंत्रों से सावधान रहना होगा। विद्यार्थियों को अपने भविष्य की योजनाओं को पूरा करने के लिए एकाग्रता के साथ तैयारी करनी होगी। शाम को किसी रिश्तेदार से मिलने का संयोग बन सकता है। आज किसी दूर रहने वाले संबंधी की ओर से प्रसन्नतादायक सूचना मिल सकती है। जीवनसाथी के साथ तालमेल बनाए रखें, किसी बात पर मनमुटाव हो सकता है।
मीन
आज कारोबार व्यापार में आपको फायदा मिलेगा। अटके हुए काम पूर्ण होंगे। आज शिक्षा के क्षेत्र में आज कामयाबी मिलेगी। पिता का मार्गदर्शन और सहयोग सफलता दिलाएगा। कई दिनों से लंबित कार्य पूर्ण होंगे। लव लाइफ में सामंजस्य स्थापित करने के प्रयास सफल रहेंगे। सामाजिक सम्मान मिलने से आज आपका मनोबल बढा रहेगा। योजनाबद्ध तरीके से किए गए कार्यों में आपको सफलता मिलेगी। क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा। परिवार का माहौल तनावपूर्ण हो सकता है, संयम और धैर्य से काम लेना होगा।

Comments