बलिया में ऐसा... चोरों के निशाने पर गैस गोदाम

बलिया में ऐसा... चोरों के निशाने पर गैस गोदाम

Ballia News : चितबड़ागांव थाना क्षेत्र में चोरों ने एक गैस एजेंसी के गोदाम को निशाना बनाते हुए 20 घरेलू गैस सिलेंडर चुरा लिया। यह घटना गुरुवार देर रात महरेई गांव स्थित संजय भारत गैस एजेंसी के गोदाम में हुई। चोरों ने गोदाम के बाहर एक गाड़ी पर लदे सिलेंडरों को चुराया और फरार हो गए। सुबह कर्मचारियों को चोरी का पता चला, जिससे हड़कंप मच गया।

बताया जा रहा है कि चोरों ने पहले से ही गोदाम की रेकी कर रखी थी। यह पूरी वारदात गोदाम में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस चोरों की तलाश कर रही है। इतनी बड़ी संख्या में सिलेंडरों की चोरी से एजेंसी मालिक को भारी नुकसान हुआ है, और उपभोक्ताओं को भी गैस आपूर्ति में परेशानी हो सकती है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। एजेंसी संचालक ने थाने में शिकायत दर्ज करा दी है।

रोहित सिंह मिथिलेश

यह भी पढ़े बलिया के प्रसिद्ध कवि श्वेतांक सिंह महाराष्ट्र में हुए सम्मानित

Tags:

Post Comments

Comments