16 September ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना मंगलवार, पढ़ें आज का राशिफल



मेष
कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। किसी पर भी अधिक भरोसा नहीं करना चाहिए। किसी से भी अधिक अपेक्षा नहीं रखनी चाहिए। आपके व्यक्तित्व में आकर्षण बढेगा। व्यावसायिक मामलों में निर्णय लेते समय आपको गंभीरता से काम लेने की जरूरत है। पारिवारिक संबंधों में नई ताजगी आएगी। परिवार में कोई शुभ कार्य भी होगा। भाग्य आपका भरपूर साथ देता नजर आ रहा है। वैवाहिक जीवन में आपसी तालमेल से आपको खुशी मिलेगी।
वृषभ
आज का दिन मंगलकारी होगा। आपका कामकाज सुचारू रूप से चलेगा। आर्थिक मामलों में आज भाग्य आपका भरपूर साथ देगा और आपके कार्य व्यापार में भी आज विस्तार होगा। विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा का मार्ग प्रशस्त होगा। आप अपनी कला और लगनशीलता से लाभ उठा पाएंगे। लव लाइफ में प्रेमी से कोई सरप्राइज मिल सकता है। परिवार में आज सुखद वातावरण रहेगा।
मिथुन
आज का दिन सुखद होगा।अपनी बुद्धि का सटीक समय पर इस्तेमाल करके लाभ का सृजन कर पाएंगे। लव लाइफ मे अगर कोई तनाव चल रहा है तो उसे भी दूर करने में सफल होंगे। आर्थिक मामलों में हाथ समेटकर चलना होगा, क्योकि कमाई के साथ खर्च भी बढ़ा रहेगा। छात्रों को आज शिक्षा और प्रतियोगिता में सफलता मिलने का योग है। संतान की ओर से कोई शुभ समाचार सुनने को मिलेगा।
कर्क
आज का दिन उत्साहित करने वाला रहेगा। आज करियर में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। अपने व्यवसाय से जुड़ी योजना बनाने के लिए विशेषज्ञ की सलाह की आवश्यकता होगी। किसी का मार्गदर्शन फायदेमंद होगा। अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए आज जो प्रयास करेंगे, उसमें आपको सफलता मिलेगी। आपकी आमदनी में भी वृद्धि होती नजर आ रही है।
सिंह
आज का दिन आर्थिक मामले में लाभदायक रहेगा। आपकी कमाई मे वृद्धि होग। आज किसी पूर्व परिचित की मदद से फायदा होगी। अपने कार्यक्षेत्र में ईमानदारी से काम करना होगा। इससे आपका प्रभाव और सम्मान भी बढेगा। आर्थिक प्रयास में आज भाग्य का साथ मिलेगा। कमाई में वृद्धि के साथ आपको भौतिक सुख साधन मिलने का योग है। जीवनसाथी के सहयोग से कई महत्वपूर्ण काम को आज पूरा कर पाएंगे।
कन्या
आज घर के सदस्यों के सहयोग से लाभ मिलेगा। कारोबार व्यापार में भरपूर लाभ ले पाएंगे। शिक्षकों से पूरा सहयोग मिलेगा। सफलता पाने लिए परिश्रम भी खूब करेंगे। व्यापार में तेजी से बदलाव होंगे। नए अवसर भी आपके सामने आएंगे। आर्थिक प्रयास सफल होंगे, जिससे आर्थिक पक्ष बेहतर होगा। प्रेमी से अपने दिल की बात कह पाएंगे, आपके संबंध भी मधुर होंगे। आज अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना चाहिए, इससे कई मामलों में फायदा होगा।
तुला
आज मेहनत का प्रतिफल मिलेगा। आर्थिक लेनदेन में सतर्क रहना चाहिए। कार्य क्षेत्र में कुछ अनावश्यक आरोप लग सकता है। इसलिए सतर्क रहना चाहिए। जीवन में एक नया दौर शुरू होने वाला है। नए अधिकारियों के सामने अपने आपको साबित करने के लिए तैयार रहना चाहिए। वैवाहिक जीवन में मधुरता बनी रहेगी। संतान को लेकर थोड़े चिंतित नजर आएंगे। छात्रों को अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए अधिक मेहनत होगी।
वृश्चिक
आज का दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों का सहयोग मनोबल प्रदान करेगा। आपकी चली आ रही समस्याओं का निदान होगा। लव लाइफ में प्रेम की प्रगाढ़ता के कारण मूड खुशनुमा रहेगा। अपने मित्रों के साथ कुछ आनंददायक पल बिता पाएंगे। कार्यक्षेत्र में कुछ असंभव कार्य सामने आएंगे, लेकिन उन्हें हल करने में सफल रहेंगे, जिससे आपका प्रभाव बढेगा और आर्थिक लाभ होगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें, क्योंकि पेट से जुड़ी कुछ परेशानी की आशंका है।
धनु
आज का दिन अनुकूल रहेगा। परिवार में कोई तनाव चल रहा है तो दूर हो सकता है। लेकिन सेहत के मामले में अपना ध्यान रखना होगा। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी, जिससे प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। करियर में कुछ बदलाव की संभावना है। कुछ नए लोगो से मिलेंगे, जिससे पहचान का दायरा बढेगा। कार्यक्षेत्र में माहौल सकारात्मक रहेगा। आपके सहयोगी भी आपके प्रोजेक्ट को पूरा करने में मदद करेंगे।
मकर
आज का दिन अनुकूल रहेगा। परिवार के सदस्यों से सहयोग मिलेगा। भाई बहनो के सहयोग से कोई जरूरी काम पूरा हो सकता है। सेहत के मामले में अपना ध्यान रखना होगा। बाहरी खानपान से परहेज रखने की जरूरत है। नौकरी में विरोधियों और प्रतिद्वंद्वियों से सतर्क रहना होगा। बिजनेस में भी सतर्क होकर काम करना होगा।
कुंभ
आज का दिन सामाजिक और राजनीतिक काम में सफलता दिलाने वाला रहेगा। पारिवारिक जीवन मे आपके तालमेल और प्रेम बना रहेगा। जरूरी है कि आप अधिक सोच विचार में उलझने की बजाय वर्तमान मे बने रहें। भूत भविष्य को लेकर अधिक सोच विचार करने से बचें। कारोबार व्यापार तेजी से चलता रहेगा। किसी पारिवारिक सदस्य से विवाद हो सकता है, इसलिए वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण रखना चाहिए। शाम के समय आप अपने मित्रों के साथ मनोरंजक समय बिताएंगे।
मीन
दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा, लेकिन बच्चों को लेकर आज चिंता परेशानी बनी रहेगी। आर्थिक मामलों में किया गया प्रयास आज सफल होगा। किसी परिचित के माध्यम से आपको व्यापार में लाभ मिलेगा। अपनी माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। कुछ ऐसे खर्चे आपके सामने आयेंगे, जो आपको अपनी इच्छा के विरुद्ध भी करने पड़ेंगे। शोध कार्यों मे छात्रों को सफलता मिलेगी। शिक्षा के मामले में भी आज का दिन आपके अनुकूल रहेगा।

Comments