17 September ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना बुधवार, पढ़ें आज का राशिफल

17 September ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना बुधवार, पढ़ें आज का राशिफल

मेष  
आज वाणी को संयमित रखने का प्रयास करें, तभी आपको सफलता मिलेगी और रिश्तो को भी बेहतर तरीके से संभाल पाएंगे। आज नौकरी में अपना काम सावधानी से करना होगा, विरोधी सक्रिय रहेगं। खानपान में संयम रखें, सेहत में नरमी की आशंका है। बच्चो की ओर से खुशी मिलेगी। बैंकिंग से संबंधित कोई काम है तो सफलता मिलेगी।

वृषभ 
आज का दिन लाभदायक रहेगा।  कुछ नया करने और सीखने का अवसर मिलेग। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन विशेष रूप से लाभदायक रहने वाला है। आज करियर में उन्नति मिलने का शुभ संकेत दिख रहा है। सामाजिक क्षेत्र में आपका सम्मान और प्रभाव बढेगा। कारोबार में लाभ का विशेष अवसर मिलने वाला है। कारोबार में विस्तार के लिए भी काम कर सकते है।

मिथुन 
बीमार चल रहे जातकों के स्वास्थ्य में सुधार होगा। आज आर्थिक लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। वैवाहिक जीवन मे सुख का संयोग बना है। छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। किसी विपरीत लिंगी साथी सहकर्मी से सहयोग मिलेगा। किसी कारण से छोटी अथवा लंबी दूरी की यात्रा का संयोग बन सकता है। कोई आनंददायक खबर भी मिलेगी।

यह भी पढ़े बलिया में कार्डधारकों के लिए काम की खबर, जल्द करा लें ई-केवाईसी, वरना...

कर्क 
आज का दिन अनुकूल रहेगा। मनोबल और आत्मविश्वास बना रहेगा, जो करियर और कामकाज मे आगे लेकर जाएगा। पारिवारिक संबंध मजबूत होंगे, लेकिन परिवार के खर्चों पर भी ध्यान देना होगा। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों से राहत पाएंगे। अपनी वाणी कुशलता का फायदा मिलेगा। किसी दोस्त से अपेक्षित सहयोग मिल सकता है।

यह भी पढ़े बलिया में दाह संस्कार के दौरान श्मशान घाट पर चली गोली, तीन रेफर

सिंह 
आज कोई अच्छी खबर मिलने की खुशी होगी। पारिवारिक संपत्ति से जुड़ा कोई विवाद आज समाप्त हो सकता है। मित्रों और भाइयों के सहयोग से अटके काम पूरे होंगे। ससुराल पक्ष से आपको लाभ मिलता नजर आ रहा है। घरेलू सामानों में वृद्धि होगी। विद्यार्थियों को भविष्य के लिए कोई शुभ समाचार मिल सकता है। यात्रा और ड्राइव करते हुए अलर्ट रहने की जरूरत है।

कन्या 
आज का दिन उज्ज्वल दिख रहा है। आर्थिक मामलों में किए गए प्रयास सफल होंगे। व्यवहार कुशलता एवं वाणी के प्रभाव से प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। मित्रों की संख्या में भी वृद्धि होने का योग बना है। पारिवारिक स्थितियां अनुकूल बनी हुई है। भाई-बहनों से संबंधों में सुधार आएगा। जीवनसाथी हर प्रयास में पूरा सहयोग करेगा। रोजगार के क्षेत्र में किए गए प्रयास भी सफल रहेंगे।

तुला 
आज का दिन मिलाजुला रहेगा। भाग्य लाभ का सृजन है लेकिन किसी बात को लेकर मानसिक तनाव भी देगा। सामाजिक कार्यों में सहभागिता बढेगी। व्यापार में किसी वरिष्ठ व्यक्ति का सहयोग लाभ दिलाएगा। किसी उलझन परेशानी का समाधान भी निकलेगा। कोई नया काम शुरू करेंगे, जिसमें भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में सकारात्मक सोच नई ऊर्जा का संचार करेगी। वैवाहिक जीवन में खुशी महसूस करेंगे। संतान संबंधी चिंताओं से भी राहत पाएंगे।

वृश्चिक 
आज का दिन कामकाज और करियर के लिहाज से अच्छा रहेगा। आर्थिक लाभ का मौका मिलेगा। रोजगार की दिशा में प्रयास सफल होगा। लव लाइफ में आपसी प्रेम और तालमेल बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में किसी महिला मित्र की मदद से आपको फायदा हो सकता है। आप अपने परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे। किसी अप्रत्याशित स्रोत से भी लाभ मिल सकता है।

धनु 
आज का दिन लाभदायक रहेगा। विरोधी और शत्रु आज सक्रिय रहेग। पारिवारिक जीवन में खुशी मिलेगी। व्यावसायिक मामलों में अनुभवी व्यक्तियों से सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी की सलाह  आपके पारिवारिक व्यवसाय में सफलता दिलाएगी। अपनी आर्थिक स्थिति को भी मजबूत करेंगे। सेहत का ध्यान रखें और खाने-पीने पर संयम। पिता और बड़े भाई से सहयोग मिलेगा।

मकर 
आज का दिन शुभ लाभदायक रहने वाला है। आज कामकाज में अनुकूल स्थिति का फायदा मिलेगा। आज उपहार की भी प्राप्ति होगी। किसी अपरिचित व्यक्ति से भी सहयोग प्राप्त कर पाएंगे। कारोबार व्यापार के सिलसिले में की गई आपकी यात्रा सफल और सुखद रहेगी। अटके हुए कार्य आज पूरे हो सकते है। छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठजनों से सहयोग प्राप्त होगा। किसी जरूरी काम से जा रहे हैं तो समय से पहले निकलने का प्रयास करें।

कुंभ 
कारोबार में आपको अपनी साख का फायदा मिलेगा। जो जातक लोन के लिए प्रयास कर रहे हैं, उनको सफलता मिल सकती है। आज किसी शुभ काम मे शामिल होने का मौका मिलेगा। सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में लाभ का संयोग बनेगा। आज पारिवारिक जीवन में असमंजस की स्थिति रहेगी। संतान से संबंधित किसी बात को लेकर थोड़ी चिंता हो सकती है।

मीन 
आज इधर उधर मन भटकाने की बजाय काम पर ध्यान देना चाहिए। आप अपने कुछ अटके काम को पूरा करने मे सफल हो सकते है। आज कोई पैतृक संपत्ति मिलने या पिता पक्ष से सुख मिलने का योग बना है। कोर्ट कचहरी के मामले में सफलता मिल सकती है। ससुराल पक्ष के संबंधियों से तालमेल बनाकर रखना चाहिए, क्योंकि किसी बात को लेकर इनसे तनाव मिल सकता है। लव लाइफ में आपसी प्रेम और सहयोग बना रहेगा।

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

17 September ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना बुधवार, पढ़ें आज का राशिफल 17 September ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना बुधवार, पढ़ें आज का राशिफल
मेष  आज वाणी को संयमित रखने का प्रयास करें, तभी आपको सफलता मिलेगी और रिश्तो को भी बेहतर तरीके से...
बलिया में TET की अनिवार्यता के खिलाफ प्राशिसं ने दिखाई ताकत, कलेक्ट्रेट में इस बात पर अड़े रहे शिक्षक
रैंक D पर इस अफसर को मिली बलिया DM की फटकार, कई एडीओ-बीडीओ का वेतन रोकने का निर्देश
बलिया में शॉर्ट सर्किट से किराना दुकान स्वाहा
बलिया में फंदे से लटका मिला युवक का शव, मच हड़कम्प
बलिया में राशन दुकान पर दो पक्षों में जमकर मारपीट
बलिया में शिक्षक-शिक्षिका से दिनदहाड़े लूट, विरोध करने पर शिक्षक को गोली से उड़ाया