बलिया में रिश्ता तार-तार, चाचा ने किया किशोरी से बलात्कार

बलिया में रिश्ता तार-तार, चाचा ने किया किशोरी से बलात्कार

बलिया : गड़वार थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 11वीं कक्षा की छात्रा के साथ रिश्ते में लगने वाले चाचा ने दुष्कर्म किया है। हालांकि मामला संज्ञान में आते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। इस घटना की चहुंओर थू-थू हो रही है।

पीड़िता के पिता ने मंगलवार को तहरीर देकर बताया कि सोमवार को उनकी बेटी रतसर में पढ़ाई के लिए गई थी, जहां रिश्ते में चाचा लगने वाले युवक ने उसे अंयंत्र ले जाकर दुष्कर्म किया। इसके बाद उसे रतसर स्वास्थ्य केंद्र के निकट सुनसान स्थान पर छोड़कर भाग गया। राहगीरों की सूचना पर पुलिस पहुंची और पीड़िता को गंभीर हालत में बलिया रेफर किया गया। लेकिन उसकी स्थिति गंभीर होने के कारण आजमगढ़ में उपचार के लिए भेजा गया।

होश में आने पर किशोरी ने बताया कि गांव के ही रिश्ते में चाचा लगने वाला युवक ने उसे जबरदस्ती एक गाड़ी में बैठाकर ले गया और बंद कमरे में उसके साथ दुष्कर्म किया। उसे यह भी नहीं पता कि उसे कब प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रतसर के पास छोड़ा गया। इस घटना ने क्षेत्र में भय और आक्रोश का माहौल पैदा कर दिया है। लोगों का कहना है कि इस तरह की घटनाएं समाज में बढ़ती जा रही हैं, जिससे महिलाओं और किशोरियों की सुरक्षा पर सवाल उठता है। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने बताया कि आरोपित गांव का ही निवासी है। पीड़िता का बयान दर्ज कर लिया गया है। उसी के आधार पर आरोपित को गिरफ्तार किया गया है। पीड़िता के अनुसार, उसके साथ दुष्कर्म करने वाला एक ही व्यक्ति है।

यह भी पढ़े इन स्कूलों में छात्र उपस्थिति कम मिलने पर बलिया BSA ने जताई नाराजगी, प्रधानाध्यापक समेत सभी शैक्षिक स्टाफ पर कार्रवाई के संकेत

रोहित सिंह मिथिलेश

यह भी पढ़े In Photo : प्रधानाध्यापक बृजेश कुमार को मिलेगा राज्य शिक्षक पुरस्कार, बलिया में चहुंओर खुशी

 

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में सगी बहनों की मौत... छात्राओं की लाश देख तड़पा हर दिल बलिया में सगी बहनों की मौत... छात्राओं की लाश देख तड़पा हर दिल
बलिया : सुखपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत न्यू जीराबस्ती गांव में करंट की चपेट में आने से दो सगी बहनों की...
बलिया में रिश्ता तार-तार, चाचा ने किया किशोरी से बलात्कार
बलिया एसपी ने दो सिपाहियों को किया लाइनहाजिर
स्वास्थ्य विभाग में नया फर्जीवाड़ा : एक ही नाम से दो जनपदों में  नौकरी कर रहा फार्मासिस्ट
24 September 2025 Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना बुधवार, पढ़ें आज का राशिफल
BSA पर बेल्ट से हमला : हेडमास्टर ने ऑफिस में पीटा, फोन उठाया तो तोड़कर फेंका ; जानिए पूरा मामला
एकता का आधार चार : सहिष्णुता, भिन्नता का सम्मान, लचीलापन और...