Ballia News : शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
On



बलिया : पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में महिला अपराध की रोकथाम को चलाये जा रहे अभियान के क्रम में रसड़ा कोतवाली पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार कर 'लाल घर' पहुंचा दिया है।
उप निरीक्षक राजकेशर सिंह मय हमराह देखभाल क्षेत्र में मामूर थे, तभी मूखबीर खास की सूचना पर धारा 69 BNS से सम्बन्धित अभियुक्त शिवजी गिरी पुत्र स्व. भरत गिरी (निवासी ग्राम छितौनी थाना रसड़ा जनपद बलिया) को अमली बाबा मन्दिर, रेलवे क्रासिंग छितौनी से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए पुलिस ने चालान न्यायालय किया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उप निरीक्षक राजकेशर सिंह, कां. अरूण कुमार यादव व विनय कुमार सिंह शामिल रहे।
रोहित सिंह मिथिलेश
Tags:

Related Posts
Post Comments
Latest News
07 Oct 2025 22:31:37
बलिया : भीमपुरा थाना क्षेत्र के सपही गांव में मंगलवार की दोपहर पोखरे में डूबने से 11 वर्षीय बालक की...
Comments