डीएम की लगी मुहर : बलिया नगर पालिका में शामिल होंगे ये 45 राजस्व गांव

डीएम की लगी मुहर : बलिया नगर पालिका में शामिल होंगे ये 45 राजस्व गांव

बलिया : नगर पालिका परिषद बलिया के विकास परियोजना हेतु भूमि उपलब्धता विस्तार करने, नगर पालिका की आय में वृद्धि करने, स्थानीय नागरिकों को नगरीय सुविधा सुनिश्चित करने तथा विकास को गति देने हेतु जिलाधिकारी द्वारा 45 राजस्व ग्रामों को नगरपालिका में सम्मिलित करने हेतु प्रस्ताव शासन को भेजा गया।

जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार द्वारा नगर पालिका परिषद बलिया जनपद बलिया के सीमा विस्तार हेतु नगर पालिका परिषद बलिया से लगे राजस्व ग्रामों यथा-जमुआ, गोपालपुर, अराजी माफी पिपरा, मुर्की, सहोदरा, सहरसपाली, तिखमपुर, सोनाडाबर, पटखौली मु0 यारपुर, पुरन्दरपुर मु0 हरपुर, रघुनाथपुर, अमृतपाली, अराजी माफी अमृतपाली, बहादुरपुर, जीराबस्ती, देवकली, परिखरा, छोड़हर, अगरसण्डा, सर्फुद्दीनपुर उर्फ मुबारकपुर, सर्फुद्दीनपुर, खाप सर्फुद्दीनपुर, माल्देपुर, तारनपुर, परसीपट्टी, बहेरी, प्रेमचक, निधरिया, लच्छिरामपुर, भगवानपुर, जलालपुर, हैबतपुर, हैबतपुर खाप, रामपुर महावल, नसीराबाद, खाप नसीराबाद, खाप भगवानपुर, बिजौरा, देवरियांकलां, देवरिया खुर्द, मंसूरपुर, परमन्दापुर, कचारा, खोडीपाकड, खाप खोड़ीपाकड, कुल 45 राजस्व ग्रामों को नगर पालिका परिषद बलिया में सम्मिलित करने हेतु विशेष सचिव, नगर विकास अनुभाग-6, उत्तर प्रदेश शासन, लखनऊ को पत्र प्रेषित किया गया। शासन स्तर पर शीघ्र ही नगर पालिका परिषद बलिया से लगे राजस्व ग्रामों को सम्मिलित करने की कार्यवाही प्रारम्भ होगी।

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

18 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे 18 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
मेष सेहत पर खास ध्यान देना है। प्रेम की स्थिति से दूरी बनाए रखें। संतान को लेकर थोड़ी चिंता हो...
बलिया में दिनदहाड़े युवक को मारी गोली, पांच पर मुकदमा, चार गिरफ्तार
बलिया में उलझी मां-बेटे की मौत की गुत्थी : जिस पर लगा था जलाने का का आरोप, उसका पोखरे में मिला शव
हरीश राणा इच्छामृत्यु के लिए दिल्ली एम्स शिफ्ट : 'जाओ हरीश, वक्त आ गया है', विदाई से पहले बहन ने दी जिंदगी का सबक ; रो पड़ा हर दिल
17 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना मंगलवार, पढ़ें आज का राशिफल
प्यार के लिए उजाड़ा 'सिंदूर' : प्रेमी से दूरी बर्दाश्त नहीं कर सकी पत्नी, करा दी पति की हत्या
Ballia News : किशोरी गायब, सहेली समेत चार के खिलाफ अपहरण का मुकदमा