बलिया में एक अस्पताल का सच : एक्स-रे मशीन खराब है... बनने के बाद ही मिलेगी सेवा

बलिया में एक अस्पताल का सच : एक्स-रे मशीन खराब है... बनने के बाद ही मिलेगी सेवा

हल्दी, बलिया : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनवानी में हमेश कुछ न कुछ कमियां हमेशा बनी रहती है। कभी डाक्टर नहीं तो कभी मशीन खराब... कभी मशीन ठीक तो कभी टेक्नीशियन नहीं। एक माह से अधिक दिनों से एक्स-रे सेवा बंद है, जिससे मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। एक्स-रे मशीन में आई तकनीकी खराबी के कारण मरीजों को बाहर से महंगे दामों में एक्स-रे करवाना पड़ रहा है। इससे आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों को इलाज कराने में दिक्कतें हो रही हैं।

स्वास्थ्य केंद्र पर रोजाना बड़ी संख्या में मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं, जिनमें कई को एक्स-रे की जरूरत होती है। मशीन खराब होने के कारण मरीजों को निजी क्लीनिकों का सहारा लेना पड़ रहा है, जहां उन्हें ज्यादा शुल्क चुकाना पड़ता है। इससे गरीब और जरूरतमंद मरीजों के लिए इलाज कराना मुश्किल हो गया है।स्थानीय लोगों और मरीजों ने प्रशासन से मांग की है कि एक्स-रे मशीन की मरम्मत जल्द कराया जाए, ताकि मरीजों को बार-बार इधर-उधर भटकने की नौबत न आए। ग्रामीणों का कहना है कि सोनवानी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहले से ही कई सुविधाओं की कमी है, ऐसे में एक्स-रे जैसी जरूरी सुविधा बंद होने से और भी परेशानियां बढ़ गई हैं।

आतीश उपाध्याय

यह भी पढ़े 24 February Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली
बलिया : बैरिया थाना पुलिस ने 25-25 हजार रुपये के इनाम घोषित तीन वांछित बदमाशों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया...
चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार