अलर्टमोड में बलिया पुलिस, एसपी के नेतृत्व में पेट्रोलिंग, दे रहे अमन का संदेश

अलर्टमोड में बलिया पुलिस, एसपी के नेतृत्व में पेट्रोलिंग, दे रहे अमन का संदेश

Ballia News : होलिकोत्सव, होली व ईद को भयमुक्त व सौहार्दपूर्ण वातावरण में सकुशल सम्पन्न कराए जाने को लेकर पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में बलिया पुलिस अलर्टमोड में है। जनपद में चुस्त-दुरुस्त कानून एवं शांति व्यवस्था के दृष्टिगत उभांव थाना अन्तर्गत पुलिस फोर्स के साथ बेल्थरा रोड रेलवे स्टेशन व नगरा थाना अन्तर्गत भीड़ भाड़ वाले स्थानों में पैदल गश्त कर आमजनमानस में सुरक्षा का एहसास कराया गया। पुलिस ने शांतिपूर्ण व भयमुक्त वातावरण में पर्वों को सम्पन्न कराने का संदेश दिया गया।

जनपद में भीड़ नियंत्रण, शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु प्रमुख बाजारों, चौराहों, भीड़-भाड़ वाले स्थानों, महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों के आसपास भ्रमण करते हुए आमजन से वार्ता कर सौहार्दपूर्वक त्यौहारों को मनाने की अपील किया गया। इस दौरान विभिन्न प्रकार की दुकानों पर पहुंचकर दुकानदारों एवं आमजन से शांति/सुरक्षा व्यवस्था के सम्बन्ध में संवाद स्थापित कर सुरक्षा व्यवस्था का भरोसा दिलाया जा रहा है। संदिग्ध व्यक्तियों / वस्तुओं की चेकिंग कराई जा रही। यदि किसी भी अराजक तत्वों द्वारा त्यौहारों में शांति व्यवस्था भंग की जाती है तो उसके विरूद्ध विधिक कार्यवाही की जाएगी। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी अनिल कुमार झा, प्रभारी निरीक्षक उभांव राजेन्द्र प्रसाद सिंह, थानाध्यक्ष नगरा कौशल पाठक व पीआरओ पुलिस अधीक्षक निरीक्षक चन्द्रभाष्कर द्विवेदी सहित अन्य पुलिस बल मौजूद रहे।

रोहित सिंह मिथिलेश

यह भी पढ़े प्राथमिक विद्यालय से ककहरा सीख एम्स दिल्ली में डाक्टर बना बलिया का लाल, शिक्षक पुत्र डॉ. अमरेन्द्र को खूब मिल रही बधाई

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

23 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना सोमवार, पढ़ें आज का राशिफल 23 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना सोमवार, पढ़ें आज का राशिफल
मेषधनागमन होगा। जुबान पर काबू रखना और निवेश अभी मत करना। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम चल रहा है। प्रेम और संतान...
जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह
बलिया पुलिस का Quick Auction : सलाखों के पीछे पहुंची जेठानी पर खौलता पानी फेंकने वाली देवरानी
तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान
ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा 
बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश