बलिया में TSCT का भव्य समारोह... जिला संयोजक ने टीचर्स सेल्फ केयर टीम का बताया मूल मंत्र

बलिया में TSCT का भव्य समारोह... जिला संयोजक ने टीचर्स सेल्फ केयर टीम का बताया मूल मंत्र

बलिया : टीचर्स सेल्फ केयर टीम (टीएससीटी) का मूल मंत्र 'सेवा परमो धर्मः' है। यह शिक्षकों की ओर शिक्षकों व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के हित में निः स्वार्थ भाव से काम करने वाली संस्था है। इसका उद्देश्य दान-धर्म है। यह बातें टीएससीटी के जिला संयोजक सतीश सिंह ने रविवार को नवानगर बीआरसी परिसर में संगठन के जिला संरक्षक अवकाश प्राप्त शिक्षक प्रभाकर तिवारी के विदाई व नव नियुक्त ब्लॉक पदाधिकारी के स्वागत के लिए आयोजित कार्यक्रम में कही।

 

TSCT Nallia

यह भी पढ़े बलिया में पुलिस से भिड़ा बदमाश : पैर में लगी गोली, अस्पताल पहुंचा हिस्ट्रीशीटर

जिला संरक्षक ने कहा कि वह शिक्षण कार्य से सेवानिवृत्ति हुए हैं, टीएससीटी से आजीवन जुड़ाव बना रहेगा। यह संस्था उन परिवारों को सहयोग करती है, जिसके मुखिया असमय चले जाते हैं। इससे जुड़ा प्रत्येक सदस्य जिनकी संख्या प्रदेश में चार लाख से अधिक है, दान का नेक कार्य करते है। जिला प्रवक्ता चन्द्रशेखर पासवान ने उम्मीद जतायी कि नव गठित ब्लाक इकाईयां सहयोग में शिक्षकों व कर्मचारियों की हर संभव सहायता करेंगी।

यह भी पढ़े महज 12 साल की उम्र में आरवी ने अमेरिका में फहराया परचम, गूगल भी हुआ प्रभावित

इसके पहले नवानगर, बेरुआरबारी, पंदह व सीयर ब्लाक के नवनियुक्त पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया। जिला संरक्षक प्रभाकर तिवारी व मंडल पासवर्ड रीसेट प्रभारी संजय कन्नौजिया को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इस दौरान जिला मीडिया प्रभारी सतीश मेहता, जिला सह संयोजक विजय राय, राजेश जायसवाल, सुनील कुमार व दिनेश वर्मा के अलावा अरुण सिंह, अमरेश कुमार, अभयजीत सिंह, सीमा वर्मा, अरूण कान्त, शक्तिवेश  सिंह, घनश्याम यादव, चंदन जायसवाल, मीना देवी, धर्मेंद्र यादव, आशुतोष पांडे देवेंद्र नाथ मनु वर्मा आमिर शमशाद मोहम्मद अनुस इश्तयाक आदि थे। संचालन सह संयोजक लालजी यादव ने किया।

 

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया : रेवती स्थित मनःस्थली एजुकेशन सेन्टर (Manasthali Education Centre-Reoti) में वार्षिक परीक्षाफल वितरण समारोह (Anual Result Day Celeration) का...
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली
चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित