14 अप्रैल को मनाया जाएगा सतुआन का पर्व, शुरू होंगे मांगलिक कार्य, जानें इसकी विशेषताएं

14 अप्रैल को मनाया जाएगा सतुआन का पर्व, शुरू होंगे मांगलिक कार्य, जानें इसकी विशेषताएं

Ballia News : बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल हिस्से में मेष संक्रांति के दिन मनाया जाने वाला सातुवान का पर्व 14 अप्रैल को मनाया जाएगा। इस दिन सूर्य का प्रवेश मीन राशि से मेष राशि में होगा और इसी दिन भगवान सूर्य उत्तरायण की आधी परिक्रमा पूरी कर लेंगे। इसके साथ खरमास भी समाप्त हो जाएगा और लोग सभी प्रकार के शुभ मुहूर्त तथा मांगलिक कार्यक्रम की शुरूआत करेंगे।

ज्योतिषाचार्य पं. अखिलेश उपाध्याय बताते है कि मान्यता के अनुसार इस दिन सत्तू को अपने इष्ट देवता को अर्पित किया जाएगा। मिट्टी के बर्तन में पानी, गेहूं, जौ, मकई और चना का सत्तू रखा जाएगा। इसके साथ आम का टिकोरा भी रखा जाएगा और भगवान को भोग लगाया जाएगा। प्रसाद के तौर पर सत्तू का सेवन और सत्तू दान भी किया जाएगा।

सूर्य को मीन से मेष राशि में प्रवेश करने वाले पुण्यकाल में सूर्य और चंद्र की रश्मियों से अमृतधारा की वर्षा होती है, जो आरोग्यवर्धक होती है। इसलिए इस दिन बासी खाना खाने का भी विधान है। विष्णु स्मृति में मेष संक्रांति पर्व पर प्रात:स्नान महापातक के नाश करने वाला बताया गया है। साथ ही इस दिन धर्मघट का दान, पितरों का तर्पण व मधुसूदन भगवान के पूजन का विशेष महत्व भी है।

यह भी पढ़े 9 February Ka Rashifal : पढ़ें, आज क्या कहते हैं आपके सितारे

 

यह भी पढ़े बलिया में 'हमारा आंगन हमारे बच्चे' कार्यक्रम का भव्य उत्सव : शानदार रहा इस प्रधानाध्यापिका का TLM

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में प्राथमिक शिक्षक संघ ने दिवंगत रसोईया के परिजनों को दिया सम्बल बलिया में प्राथमिक शिक्षक संघ ने दिवंगत रसोईया के परिजनों को दिया सम्बल
Ballia : शिक्षा क्षेत्र बेरूआरबारी के प्राथमिक विद्यालय शिवराम पट्टी पर कार्यरत रसोइया जानकी देवी का असामयिक निधन हो गया...
Ballia News : वन विहार पोखरे में डूबने से सामाजिक वानिकी विभाग के क्षेत्र सहायक की मौत
विश्व ग्लूकोमा सप्ताह पर संगोष्ठी, बलिया CMO डॉ. आनंद कुमार सिंह ने दिए अहम सुझाव
बलिया में युवक पर प्राणघातक हमला, चार नामजद
बलिया के शिक्षकों ने दिया मानवीय संवेदना का परिचय, दिवंगत रसोईया के परिजन को सौंपी आर्थिक सहायता
बलिया में ‘नो आयुष्मान-नो अनाज’ व्यवस्था लागू, कार्ड बनाने में तेजी के निर्देश, डीएम ने घोषित किया डेडलाइन
Ballia News : एनजीटी के आदेश पर संयुक्त टीम ने बंद कराया यह ईंट भट्ठा