बलिया : बच्चों संग रैली निकालकर शिक्षिका अंजली तोमर ने दिये यह संदेश

बलिया : बच्चों संग रैली निकालकर शिक्षिका अंजली तोमर ने दिये यह संदेश

Ballia News : स्वच्छता पखवाड़ा अभियान के तहत शिक्षा क्षेत्र हनुमानगंज के प्राथमिक विद्यालय अलावलपुर पर स्वच्छता रैली का आयोजन किया गया। रैली का शुभारंभ विद्यालय परिसर से हुआ। इसमें बच्चों ने स्वच्छता अभियान के नारे लगाते हुए पूरे गांव का भ्रमण किया। इस बीच, गांव स्थित मंदिर परिसर की साफ-सफाई की गई। 

मंदिर परिसर में गांव की महिलाएं एकत्रित थी, जिन्हें सहायक अध्यापिका अंजली तोमर ने महात्मा गांधी के सपनों के भारत के बारे में जानकारी दी। कहा कि सफाई ही सेवा का दूसरा नाम है। सफाई के माध्यम से भी हम देश की सेवा कर सकते है। कहा कि बेटों के साथ साथ बेटियों की शिक्षा बहुत जरूरी है। एक पढ़ी लिखी बेटी दो कुलों के आंगन की तस्वीर बदल देती है। इसलिए आप सभी अपने बच्चों की पढ़ाई का विशेष ध्यान रखें। इस दौरान अंजली तोमर ने मंदिर परिसर तथा ईट भट्ठे के लिए एक-एक डस्टबिन प्रदान किया।

परिसर में मौजूद सभी महिलाओं को सेनेटरी नेपकिन प्रदान करते हुए कहा कि आपका जीवन बहुत ही अमूल्य है। इसे सुरक्षित रखना आपकी जिम्मेदारी है। विद्यालय के बगल में ईट भट्ठे पर रैली के साथ पहुंचकर वहा भी स्वच्छता के बारे में जानकारी दी गई। विद्यालय के प्रधानाध्यापक प्रदीप कुमार यादव ने सभी का आभार व्यक्त किया।

यह भी पढ़े 1 February का राशिफल : कैसा रहेगा अपना Sunday, पढ़ें आज का राशिफल

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

2 March ka Rashifal : जानिएं कैसा रहेगा अपना सोमवार 2 March ka Rashifal : जानिएं कैसा रहेगा अपना सोमवार
मेषभावुकता में आकर कोई निर्णय मत लीजिएगा। विद्यार्थी असमंजस में रहेंगे। प्रेम में तू-तू मैं-मैं का संकेत। बच्चों के सेहत...
बलिया में प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी को पीटा, हालत गंभीर ; तीन गिरफ्तार
प्यार+फोटो+धोखा=हत्या... बलिया पुलिस ने सुलझाई युवक की मर्डर मिस्ट्री, पति-पत्नी समेत तीन गिरफ्तार
इंस्पायर मानक अवार्ड 2026 में चयन के साथ ही विज्ञान के क्षेत्र में जुड़ा सनबीम बलिया का एक और स्वर्णिम अध्याय
BALLIA BREAKING : वेतन और पेंशन को लेकर बना सस्पेंस खत्म, बलिया के CTO ने दी महत्वपूर्ण जानकारी
जेपी के गांव में हनुमान जी की प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ में पहुंचे हरिवंश, बोले अपने पैसे से समाज सेवा करने वाले लोग महान
Aaj ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना रविवार, पढ़ें 1 मार्च का राशिफल