बलिया कोतवाली और सुखपरा थाने का एसपी ने किया औचक निरीक्षण, इन विन्दुओं पर दिये दिशा निर्देश

बलिया कोतवाली और सुखपरा थाने का एसपी ने किया औचक निरीक्षण, इन विन्दुओं पर दिये दिशा निर्देश

बलिया : पुलिस अधीक्षक विक्रान्त वीर ने नगर कोतवाली व सुखपुरा थाने का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान थाना भवन, परिसर में बने मेस तथा बैरकों का जायजा लेते हुए एसपी ने थाना मालखाना व थाना कार्यालय के महत्वपूर्ण रजिस्टर (अपराध रजिस्टर, त्यौहार रजिस्टर, भूमि विवाद, एचएस, महिला उत्पीड़न, हत्या बलवा, गुमशुदा, पासपोर्ट) आदि का अवलोकन  कर संबन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। सभी अधिकारियों/कर्मचारियों को थाना परिसर की साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने तथा कार्यालय के सभी रजिस्टरों का सुसज्जित ढंग से रख-रखाव तथा कम्प्यूटर संबन्धी उपकरणों के साथ-साथ, शस्त्रागार में रखे शस्त्रो की अच्छी तरह से देख रेख का निर्देशि एसपी ने दिया।
 
IMG-20240728-WA0034
 
महिला हेल्प डेस्क
एसपी द्वारा थाना कोतवाली व सुखपुरा के महिला हेल्प डेस्क पर कार्यरत कर्मियों से पूछताछ करते हुए उनके किये गये कार्यों व रजिस्टर में की गयी एन्ट्री को चेक किया गया। रजिस्टर में अंकित शिकायत कर्ताओं के मोबाइल नम्बरों पर फोन से वार्ता कर उनसे पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही से संतुष्ट अथवा असंतुष्ट का फीडबैक भी एसपी ने लिया।
 
कंप्यूटर कक्ष
कंप्यूटर/सीसीटीएनएस कक्ष का निरीक्षण करते हुए एसपी ने सीसीटीएनएस कर्मचारियों से सीसीटीएनएस के सभी फार्मो की फीडिंग के बारे में पूछताछ की। संबन्धित कर्मियों को (पंजीकरण, गिरफ्तारी, संपत्ति जब्ती, आनलाइन केस डायरी ,जीडी आदि) की समय से फीडिंग व समय पर थाने का डाटा सिंक करवाने तथा ऑनलाइन आईजीआरएस से प्राप्त प्रार्थना पत्रों का समय से निस्तारण करवा कर जांच आख्या अपलोड करने के लिए निर्देशित किया, जिससे एक भी प्रार्थना पत्र डिफाल्टर न हो तथा प्रदेश में जनपद बलिया का रैंक अच्छा हो सकें।
 
सीसीटीवी कैमरा 24x7 चलता रहे
थाना कोतवाली व सुखपुरा परिसर तथा कार्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरे के बारे में भी जानकारी की गयी, किसी भी दशा में सीसीटीवी की पावर सप्लाई बन्द न हो। बिजली चले जाने पर जनरेटर या इनवर्टर की सप्लाई दी जाय।
 
सी-प्लान व डिजीटल वालंटियर ग्रुप को रखे अपडेट जनपद के समस्त थानों में बने प्रत्येक गांव के संभ्रान्त व्यक्तियों का ग्रुप जिसे डिजिटल वालंटियर ग्रुप के नाम से बनाया गया है, जिससे किसी घटना की सूचना समय से मिल जाती है तथा किसी भी गुमशुदा के तलाश में इस ग्रुप का बड़ा महत्व है । इस ग्रुप में सभी गांव के 10-10 लोगो जोड़ा जाय जिससे पुलिस व जनता एक दूसरे के काम आ सकें। सी-प्लान ऐप में वर्तमान प्रधान की सूची अपडेट कर ली जाय।
 
IRAD ऐप की फीडिंग
किसी भी थाना क्षेत्र में हुए एक्सीडेन्ट की घटना की डिटेल फोटो सहति इस ऐप के माध्यम से फीड की जाती है। इस संबन्ध में समय से अपडेट करने के लिए निर्देशित किया गया।
 
112 इवेन्ट क्लोजर की समय से करे फीडिंग
डायल 112 पर प्राप्त शिकायतों (इवेन्ट्स) पर पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही की फीडिंग की जाती है, जिसके संबन्ध में समय से पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही की फीडिंग हेतु निर्देशित किया गया। 
 
रोहित सिंह मिथिलेश

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली
बलिया : बैरिया थाना पुलिस ने 25-25 हजार रुपये के इनाम घोषित तीन वांछित बदमाशों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया...
चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार