...तो अब बदल जायेगा बलिया नगर पालिका का नक्शा, देखें नया मानचित्र

...तो अब बदल जायेगा बलिया नगर पालिका का नक्शा, देखें नया मानचित्र

Ballia News : जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने नगरपालिका परिषद, बलिया के विकास परियोजना के लिए भूमि उपलब्धता विस्तार करने, नगर पालिका की आय में वृद्धि करने, स्थानीय नागरिकों को नगरीय सुविधा सुनिश्चित करने तथा विकास को गति देने के लिए 45 राजस्व ग्रामों को नगरपालिका परिषद में सम्मिलित करने के लिए प्रस्ताव शासन को प्रेषित किया है। 

जिलाधिकारी ने नगर पालिका परिषद,बलिया से लगे राजस्व ग्रामों यथा-जमुआ, गोपालपुर, अराजी माफी पिपरा, मुर्की, सहोदरा, सहरसपाली, तिखमपुर, सोनाडाबर, पटखौली मु0 यारपुर, पुरन्दरपुर मु0 हरपुर, रघुनाथपुर, अमृतपाली, अराजी माफी अमृतपाली, बहादुरपुर, जीराबस्ती, देवकली, परिखरा, छोड़हर, अगरसण्डा, सर्फुद्दीनपुर उर्फ मुबारकपुर, सर्फुद्दीनपुर, खाप सर्फुद्दीनपुर, माल्देपुर, तारनपुर, परसीपट्टी, बहेरी, प्रेमचक, निधरिया, लच्छिरामपुर, भगवानपुर, जलालपुर, हैबतपुर, हैबतपुर खाप, रामपुर महावल, नसीराबाद, खाप नसीराबाद, खाप भगवानपुर, बिजौरा, देवरियांकलां, देवरिया खुर्द, मंसूरपुर, परमन्दापुर, कचारा, खोडीपाकडएवं खाप खोड़ीपाकड को नगर पालिका परिषद बलिया में सम्मिलित करने के लिए विशेष सचिव, नगर विकास अनुभाग-6, उत्तर प्रदेश शासन, लखनऊ को पत्र प्रेषित किया है। शासन स्तर पर शीघ्र ही नगर पालिका परिषद बलिया से लगे राजस्व ग्रामों को सम्मिलित करने की कार्यवाही प्रारम्भ होगी।

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह
बलिया : शिक्षा क्षेत्र नवानगर के कन्या प्राथमिक विद्यालय डूहा पर तैनात शिक्षामित्र ज्ञानेश प्रताप सिंह का असामयिक निधन हो...
बलिया पुलिस का Quick Auction : सलाखों के पीछे पहुंची जेठानी पर खौलता पानी फेंकने वाली देवरानी
तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान
ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा 
बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश
बलिया में आग की लपटों का तांडव, HDFC का एटीएम जलकर खाक