लोक तंत्र का महापर्व : बलिया और सलेमपुर के मतदान प्रतिशत में मामूली अंतर

लोक तंत्र का महापर्व : बलिया और सलेमपुर के मतदान प्रतिशत में मामूली अंतर

बलिया : लोकसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण का मतदान शनिवार सम्पन्न हुआ। चुनाव आयोग के निर्देश के अनुसार कड़ी सुरक्षा के बीच सभी मतदान केंद्रों पर मतदान कराया गया। जिला प्रशासन की ओर से जारी आंकड़ो के अनुसार बलिया लोकसभा में 51.84 प्रतिशत मतदान हुआ।  वहीं, सलेमपुर लोक सभा में 51 प्रतिशत वोट पड़े। 

IMG-20240601-WA0126


लोकसभा बलिया व सलेमपुर  स्थित सभी बूथों पर सुबह से ही मतदान के लिये लोगो की कतारें लग गई थी। गर्मी की तपिश और लू के बावजूद कई केंद्रों पर महिलाओं ने अपने अपने बूथ पर जोश के साथ मतदान किया। वहीं पहली बार मतदान करने वाले वोटरों में काफी उत्साह देखने को मिला।

यह भी पढ़े Half Encounter in Ballia : मुठभेड़ में शातिर चोर गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

IMG-20240601-WA0093

यह भी पढ़े दविश देकर लौट रही पुलिस की टीम का एक्सीडेंट, सब इंस्पेक्टर की मौत, महिला दरोगा समेत 3 घायल 

मतदान करने के बाद महिला वोटरों ने सेल्फी पॉइंट पर तस्वीरें खिंचवाईं। सुबह सात बजे से ही मतदान केंद्रों पर लाइनें लगनी शुरू हो गई थी। युवाओं से लेकर महिलाओं व बुजुर्ग मतदान करने के लिए उत्सुक दिखे। सुबह-सुबह सभी वोटर पहले मतदान के लिए घरों से निकले और मतदान के बाद तस्वीरें लेकर सोशल मीडिया साइट्स पर अपलोड कर इस पल को यादगार बनाया।

IMG-20240601-WA0161

लोकतंत्र के महापर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए हर आयु वर्ग के मतदाताओं में मतदान को लेकर भारी उत्साह देखने को मिला। जिलाधिकारी रवीन्द्र कुमार व पुलिस अधीक्षक देव रंजन वर्मा पूरे दिन चक्रमण करते रहे। जनप्रतिनिधियों ने भी अपने परिवार के साथ अपने अपने बूथ पर मतदान में हिस्सा लिया।

IMG-20240601-WA0119

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में युवक ने खुद को मारी गोली : विरोधियों को फंसाने की साजिश नाकाम, पुल‍िस ने किया राजफाश बलिया में युवक ने खुद को मारी गोली : विरोधियों को फंसाने की साजिश नाकाम, पुल‍िस ने किया राजफाश
बलिया : बैरिया थाना क्षेत्र के भुआल छपरा-नौरंगा गांव में मंगलवार को तड़के हुई गोलीबारी की घटना पूरी तरह प्रायोजित...
निपुण आकलन में बलिया का बेलहरी FIRST, अन्य ब्लाकों के परिणाम पर बीएसए ने जताई नाराजगी ; बोले...
18 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
बलिया में दिनदहाड़े युवक को मारी गोली, पांच पर मुकदमा, चार गिरफ्तार
बलिया में उलझी मां-बेटे की मौत की गुत्थी : जिस पर लगा था जलाने का का आरोप, उसका पोखरे में मिला शव
हरीश राणा इच्छामृत्यु के लिए दिल्ली एम्स शिफ्ट : 'जाओ हरीश, वक्त आ गया है', विदाई से पहले बहन ने दी जिंदगी का सबक ; रो पड़ा हर दिल
17 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना मंगलवार, पढ़ें आज का राशिफल