बलिया : दुकान का ताला टूटा देख दंग रह गया Shopkeeper

बलिया : दुकान का ताला टूटा देख दंग रह गया Shopkeeper

Ballia News : नरहीं थाना क्षेत्र के कोरंटाडीह पुलिस चौकी के पास स्थित एक पान की गुमटी का ताला तोड़कर चोरों ने करीब 20 हजार रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया। इस घटना से आसपास के दुकानदारों में दहशत का माहौल है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

शुक्रवार सुबह दुकानदार दुकान पर पहुंचा तो गुमटी का ताला टूटा देख दंग रह गया। गाजीपुर जिले के भांवरकोल थाना क्षेत्र के खरडीहा गांव निवासी विष्णुदेव चौरसिया लंबे समय से कोरंटाडीह चौकी अंतर्गत मंगला भवानी मंदिर के पास पान और अन्य सामान की दुकान चला रहे हैं। गुरुवार रात दुकान बंद कर घर चले गए थे। सुबह जब पहुंचे तो गुमटी का ताला टूटा मिला और कई सामान गायब थे। दुकानदार ने इसकी सूचना 112 पर दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। दुकानदार के अनुसार, चोरी हुए सामान की कीमत करीब 20 हजार रुपये है। 

रोहित सिंह मिथिलेश

यह भी पढ़े बलिया में कार की टक्कर से युवक की मौत 

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में युवक ने खुद को मारी गोली : विरोधियों को फंसाने की साजिश नाकाम, पुल‍िस ने किया राजफाश बलिया में युवक ने खुद को मारी गोली : विरोधियों को फंसाने की साजिश नाकाम, पुल‍िस ने किया राजफाश
बलिया : बैरिया थाना क्षेत्र के भुआल छपरा-नौरंगा गांव में मंगलवार को तड़के हुई गोलीबारी की घटना पूरी तरह प्रायोजित...
निपुण आकलन में बलिया का बेलहरी FIRST, अन्य ब्लाकों के परिणाम पर बीएसए ने जताई नाराजगी ; बोले...
18 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
बलिया में दिनदहाड़े युवक को मारी गोली, पांच पर मुकदमा, चार गिरफ्तार
बलिया में उलझी मां-बेटे की मौत की गुत्थी : जिस पर लगा था जलाने का का आरोप, उसका पोखरे में मिला शव
हरीश राणा इच्छामृत्यु के लिए दिल्ली एम्स शिफ्ट : 'जाओ हरीश, वक्त आ गया है', विदाई से पहले बहन ने दी जिंदगी का सबक ; रो पड़ा हर दिल
17 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना मंगलवार, पढ़ें आज का राशिफल