बलिया में ई-रिक्शा पर अश्लील गाना बजाने को लेकर बवाल, सात घायल

बलिया में ई-रिक्शा पर अश्लील गाना बजाने को लेकर बवाल, सात घायल

बैरिया, बलिया : ई-रिक्शा पर अश्लील गाना बजाने को लेकर सोमवार की रात  देखते ही देखते दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें सात लोग घायल हो गये। घायलों का उपचार पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सोनबरसा में कराया। दोनों पक्षों की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज किया है।


बैरिया थाना क्षेत्र के बिन्द के टोला (जवाहर टोला) निवासी धीरेंद्र बिन्द (19) अपने ई-रिक्शा पर अश्लील गाना बजा रहा था, जिसे गांव के ही दिनेश बिन्द ने मना किया। इसको लेकर दिनेश बिन्द और धीरेंद्र बिन्द के बीच कहासुनी के बाद हाथापाई होने लगी। धीरेंद्र की मां शांति देवी (50) व भाभी नेहा देवी (25) को इस हाथापाई में चोट लग गई।

 

यह भी पढ़े प्राथमिक विद्यालय से ककहरा सीख एम्स दिल्ली में डाक्टर बना बलिया का लाल, शिक्षक पुत्र डॉ. अमरेन्द्र को खूब मिल रही बधाई

देखते ही देखते दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी। पहले पक्ष के धीरेंद्र बिन्द, शांति देवी व नेहा देवी तथा दूसरे पक्ष के दिनेश कुमार (30), बबलू बिन्द (20), मिथुन बिन्द (18) व टुन्नू (19) घायल हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने रात में ही धीरेंद्र बिन्द, शांति बिन्द व नेहा बिन्द को सोनबरसा अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचाया। वही मंगलवार को दिनेश, बबलू, मिथुन, टुन्नू को पुलिस ने सोनबरसा अस्पताल पहुंचाया। दोनों पक्ष की तहरीर पर सात लोगों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया।एसएचओ धर्मवीर सिंह ने बताया के मामले की छानबीन की जा रही है।

यह भी पढ़े एक्शनमोड में बलिया पुलिस, यौन शोषण के आरोप में वन दlरोगा गिरफ्तार

शिवदयाल पांडेय मनन

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

सोनभद्र सड़क हादसे में बलिया के दो युवकों की मौत सोनभद्र सड़क हादसे में बलिया के दो युवकों की मौत
बलिया : सोनभद्र के दुद्धी क्षेत्र अंतर्गत हाथीनाला में हुए सड़क हादसे में जनपद के उभांव थाना क्षेत्र के अवायां...
बलिया में आग का कहर : बेटी की शादी को रखे नगदी और कीमती सामान राख, किशोरी झुलसी
बलिया में गला काटकर युवा दुकानदार की हत्या, खेत में फेंका मिला शव
व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है स्काउट गाइड प्रशिक्षण : डॉ. जनार्दन राय
बलिया में कोचिंग के लिए निकला छात्र नहीं लौटा घर, अज्ञात बाइक का लिया सहारा, पुलिस जांच में जुटी
निरंतर प्रगति के पथ पर बलिया का यह सरकारी स्कूल : नूतन सत्र् में कुछ यूं करेगा बच्चों की आगवानी, जानें इसकी खास उपलब्धियां
गाजीपुर सिटी स्टेशन : आकर्षण का केन्द्र बनी रेलवे कॉलोनी में खाली पड़ी भूमि, इंजीनियरों की सोच ने बदली तस्वीर