बलिया में महिला प्रधान की शिकायत पर सचिव सस्पेंड, यह हैं पूरा मामला

बलिया में महिला प्रधान की शिकायत पर सचिव सस्पेंड, यह हैं पूरा मामला

बैरिया, बलिया : विकास खण्ड मुरली छपरा की ग्राम पंचायत दलन छपरा की प्रधान उषा देवी की शिकायत पर ग्राम पंचायत दलनछपरा के सचिव (ग्राम विकास अधिकारी) अरविंद निगम को जिला विकास अधिकारी आनन्द प्रकाश ने निलंबित कर दिया है। इन पर पंचायत के खाते से फर्जीवाड़ा कर 10.30 लाख रुपये निकालने के साथ ही कई आरोप है। 

ग्राम प्रधान दलन छपरा उषा देवी ने मुख्यमंत्री व उच्चाधिकारियों को 27 अक्टूबर को आवेदन पत्र भेज कर आरोप लगाया था कि सचिव अरविंद निगम ने यह कहकर मेरा डोंगल ले गये कि डोंगल वास डिजिटल सिग्नेचर खराब हो गया है। इसे ठीक करना है। इसके लिए बलिया ले जाना पड़ेगा और इसी बहाने मेरा डोंगल लगाकर (स्वच्छता अभियान) के खाते से 10 लाख 28916 रुयये फर्जी तरीके से निकाल लिया गया है।

ग्राम प्रधान व ब्लॉक के अधिकारियों द्वारा सचिव अरविंद निगम से बात करने का प्रयास किया तो उनका मोबाइल स्विच ऑफ था। साथ ही अपना आईडी पासवर्ड भी बदल चुका है, जिससे अधिकारियों को भी इस घोटाले का शक यकिन में बदल गया। इस संबंध में खंड विकास अधिकारी मुरली छपरा श्रवण प्रसाद गुप्ता ने बताया कि सचिव द्वारा फर्जी तरीके से पैसा निकालने का जांच किया गया। इसके बाद उसे निलंबित कर दिया गया है।

यह भी पढ़े प्रभारी औषधि निरीक्षक की जांच में मिली अनियमितता, हुई यह कार्रवाई

उच्चधिकारियों का आदेश मिलते ही सचिव (ग्राम विकास अधिकारी) अरविंद निगम पर प्राथमिकी भी दर्ज होगी। उधर, ग्राम प्रधान उषा देवी ने बताया कि सचिव  अरविन्द निगम ने मेरे ग्राम पंचायत का सरकारी धन घोटाला किया है। इसके लिए जिलाधिकारी को पत्र भेज कर प्राथमिकी दर्ज करने की मांग मैने किया है।

यह भी पढ़े दविश देकर लौट रही पुलिस की टीम का एक्सीडेंट, सब इंस्पेक्टर की मौत, महिला दरोगा समेत 3 घायल 

शिवदयाल पांडेय मनन

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया डीएम की इस महत्वपूर्ण बैठक में अनुपस्थित रहे तीन अफसर, स्पष्टीकरण तलब बलिया डीएम की इस महत्वपूर्ण बैठक में अनुपस्थित रहे तीन अफसर, स्पष्टीकरण तलब
बलिया : जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में गुरुवार को विकास भवन सभागार में संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक...
बलिया में गौशाला से चोरी का पम्पिंग सेट बरामद, तीन गिरफ्तार
नोरा फतेही और संजय दत्त के इस गाने पर लिरिक्स राइटर ने मांगी माफी, बोले...
पालकी से आकर हाथी से लौटेंगी देवी दुर्गा मां : आचार्य विकास ओझा
19 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना गुरुवार, पढ़ें आज का राशिफल
Chaitra Navratri 2026 : 19 मार्च यानि आज से शुरू हो चैत्र नवरात्रि, जानें खास बातें
प्रदेश सरकार का 9 वर्ष : बलिया में नौ दिवसीय मेला शुरू