बलिया में खून से रंगी सड़कें : होली के दिन Road Accident में 6 लोगों की मौत, मृतकों में दो बालक भी शामिल

बलिया में खून से रंगी सड़कें : होली के दिन Road Accident में 6 लोगों की मौत, मृतकों में दो बालक भी शामिल

बलिया : जिले में सोमवार को अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में 6 लोगों की मौत की सूचना है। होली के दिन हुए हादसों से न सिर्फ घर परिवार, बल्कि मृतकों के गांव-मुहल्ले में भी कोहराम मच गया। मृतकों में दो बच्चे भी शामिल है। 

सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के जमुईपट्टी के पास दो बाइकों की टक्कर में एक बालक समेत तीन लोगों की मौत हो गई।बरहुचा गांव निवासी प्रदीप राम अपनी बहन को पहुंचाने उसके ससुराल गया था। प्रदीप के साथ उसका भतीजा अगत्सय भी था। बहन को उसके घर छोड़कर प्रदीप घर लौट रहा था। वह अभी जमुई चट्टी से सटे भागड पुलिया पर पहुंचा था, तभी सामने से एक बाइक से टक्कर हो गई। दोनों बाइक सवारों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्रदीप और उसके भतीजे 4 वर्षीय भतीजे अगत्सय तथा दूसरी बाइक सवार लक्ष्मण चौरसिया को मृत घोषित कर दिया। लक्ष्मण अपने दोस्त विवेक शर्मा के साथ घाघरा नदी से स्नान कर सिकंदरपुर आ रहा था। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में ले लिया है। वहीं, चाचा भतीजे की मौत ने परिवार सहित पूरे गांव के लोगों को झकझोर कर रख दिया है।

IMG-20240325-WA0009

यह भी पढ़े बलिया का ददरी मेला : भारतेंदु मंच पर संत समागम, प्रतिष्ठित 25 धर्मगुरु देंगे उपदेश

कार की टक्कर से बालक की मौत

यह भी पढ़े परिषदीय स्कूलों में अर्द्धवार्षिक परीक्षा की समय सारिणी जारी

बांसडीह-बलिया मार्ग पर बड़सरी गांव के पास सोमवार की अपरान्ह अनियंत्रित कार ने 12 वर्षीय बालक को चपेट में ले लिया। बालक को आनन-फानन में जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की शिनाख्त बिहार के गया जनपद निवासी वीरेंद्र के पुत्र राहुल के रूप में हुई। उसके पिता साहोडीह गांव में ईट भट्ठे पर काम करते है। वह राजपुर गांव से ठंडा पेय खरीद कर भट्ठा  पर स्थित अपने घर पैदल ही जा रहा था, तभी पीछे से कार ने धक्का मार दिया।

IMG-20240325-WA0013

पेड़ से टकराई बाइक, दो युवकों की मौत

सुखपुरा थाना क्षेत्र के बसंतपुर मोड़ के पास तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार सुखपुरा थाना क्षेत्र के ब्राह्मइन गांव निवासी राहुल बासफोर (18) पुत्र गोरख तथा सुशील गुप्ता (19) पुत्र मनोज गुप्ता (निवासी भरतपुरा थाना सुखपुरा) की मौत हो गई। दोनों युवक एक ही बाइक से अपने गांव की ओर जा रहे थे, तभी बसंतपुर मोड़ के पास उनकी बाइक असंतुलित होकर पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। आस-पास के लोगों की सूचना पर पहुंची सुखपुरा पुलिस ने परिजनों को सूचना देने के बाद दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। 

Post Comments

Comments

Latest News

Ballia News : आग से जली पिकअप और दो गुमटी Ballia News : आग से जली पिकअप और दो गुमटी
बलिया : बांसडीहरोड थाना क्षेत्र अंतर्गत शंकरपुर चट्टी पर स्थित दो गुमटी और एक पिकअप रविवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों...
Ballia News : रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव
Ballia News : बात-बात में बिगड़ी बात, चार महिलाओं समेत नौ घायल
Ballia में कुश्ती नेशनल का डिप्टी सीएम ने किया उद्घाटन, मेजबान उत्तर प्रदेश का स्वर्णिम आगाज
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद बलिया के जिलाध्यक्ष वेद प्रकाश पांडेय को मातृशोक
बलिया में प्रधानाध्यापिका के खिलाफ शिक्षिका, प्रधान और अभिभावकों ने लिखा पत्र
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक आज बलिया में, रहेगा रूट डायवर्जन