चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन को लेकर बलिया में दिख रहा गजब का उत्साह, शुरू हैं रजिस्ट्रेशन

चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन को लेकर बलिया में दिख रहा गजब का उत्साह, शुरू हैं रजिस्ट्रेशन

बलिया : पूर्व प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर की 98वीं जयंती पर आयोजित हो रहे चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन के 6वें संस्करण के लिए आयोजन समिति ने तैयारी तेज कर दी है। चन्द्रशेखर जी की स्मृति में आयोजित यह सद्भावना दौड़ ऐतिहासिक होने जा रही है।

आयोजन सचिव उपेंद्र सिंह ने बताया कि खिलाड़ियों के लिए उत्तम प्रबंध किया जा रहा है। सचिव ने बताया कि मैराथन धावकों के लिए मैराथन पथ पर सारी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई है। देश के बड़े मैराथनों में शुमार चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन के 6वें संस्करण का आयोजन चन्द्रशेखर जी की गरिमा के अनुरूप आयोजित करने के लिए संरक्षक नीरज शेखर सहित समिति के सभी लोग सफल संपादन हेतु कड़ी मेहनत कर रहे हैं।

05 अप्रैल से शुरू हुए ऑन लाइन रजिस्ट्रेशन 17 अप्रैल तक चलेगी। 18 अप्रैल को खिलाड़ियों का ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन वीर लोरिक स्पोर्टस स्टेडियम बलिया मे होगा। 18 अप्रैल को ही खिलाड़ियों की रिपोर्टिंग तिथि रखी गई है। बताया कि अब तक 312 खिलाड़ी चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन के लिए रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं। उप्र एथलेटिक्स एसोसियेशन से संबंध प्रतियोगिता के कुशल संचालन व निर्णय के लिए कुशल निर्णायकों के आने की सूचना प्राप्त हुई है।

यह भी पढ़े 24 February Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
बलिया : हिंदू धर्म में सूर्य देव और छठी मैय्या की उपासना का पावन पर्व छठ अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता...
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद