बलिया-बनारस रेल खंड पर सेनानी और कामायनी एक्सप्रेस में स्पेशल स्क्वाड एवं कामर्शियल की रेड टीम का छापा, फिर...

बलिया-बनारस रेल खंड पर सेनानी और कामायनी एक्सप्रेस में स्पेशल स्क्वाड एवं कामर्शियल की रेड टीम का छापा, फिर...

वाराणसी : मंडल रेल प्रबंधक विनीत कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक शेख रहमान के नेतृत्व में वाराणसी मंडल के बनारस-बलिया रेल खण्ड पर सघन टिकट जांच अभियान चलाया गया। मंडल वाणिज्य प्रबंधक रमेश पाण्डेय के नेतृत्व में गाड़ी संख्या 12562 स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस में बनारस  के टिकट जांच स्पेशल स्क्वाड एवं वाराणसी कामर्शियल की रेड टीम के साथ बनारस-बलिया रेल खण्ड तक विशेष टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया।

इस दौरान गाड़ी सं. 12562 स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस एवं 11072 कामायनी एक्सप्रेस में सघन टिकट जांच की गई।टिकट जांच अभियान टीम में मंडल वाणिज्य प्रबंधक रमेश पाण्डेय के साथ टिकट जांच कर्मचारियों एवं रेलवे सुरक्षा बल की टीमों के सहयोग से सघन टिकट जांच कर बिना टिकट एवं अनियमित टिकट पर यात्रा करने वाले 66 यात्रियों को पकड़ा गया। इनसे जुर्माने के रूप में रु 41480 (इकतालीस हजार चार सौ अस्सी रुपये) जुर्माना रेल राजस्व के रूप में वसूल किया  गया। 


बलिया स्टेशन पर पहुँचने के बाद टिकट दलाली पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से  मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री रमेश पाण्डेय बलिया रेलवे स्टेशन के यात्री आरक्षण केन्द्र पहुंचे और तत्काल में बन रहे स्लीपर श्रेणी के टिकटों का मिलान किया । इस दौरान उन्होंने तत्काल टिकट बनवाने वाले यात्रियों से पूछ-ताछ की और सभी टिकट आवेदक वास्तविक  पाया।

यह भी पढ़े ठंड की वजह से बलिया में बढ़ी दो दिन की छुट्टी, बंद रहेंगे 8वीं तक के स्कूल


उन्होंने बलिया स्टेशन पर एक स्टेशन एक उत्पाद के अंतर्गत सजावटी सामाग्री के स्टाल, खान-पान स्टॉलों, पूछताछ काउन्टर, यूटीएस काउन्टर, एटीवीएम कियॉस्क, पार्किंग तथा सर्कुलेटिंग एरिया में अमृत भारत योजना के अंतर्गत चल रहे विकास कार्यों (प्रतीक्षालय निर्माण, पे एण्ड यूज शौचालय, पैसेंजेर हाल, फ़ास्ट फ़ूड यूनिट, वाटर वेण्डिंग मशीन एवं उपलब्ध अन्य सुख-सुविधाओं) का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने वाटर वेण्डिंग मशीन एवं खान-पान स्टाल संचालकों को डिजिटल पेमेन्ट करने का प्रावधान करने का निर्देश दिया।

यह भी पढ़े उत्तर प्रदेश कबड्डी टीम के प्रशिक्षक होंगे शिक्षक अनूप राय, बलिया में खुशी की लहर


इसके साथ ही  बलिया रेलवे स्टेशन पर आज 17 मई,2024 को ATVM एवं UTS ON MOBILE APP के माध्यम से यात्रियों को स्वयं से टिकट बनाये जाने के संबंध मे जागरूकता करने के साथ प्रशिक्षित किया। इस बावत बलिया स्टेशन पर मंडल वाणिज्य प्रबंधक रमेश पाण्डेय द्वारा प्रशिक्षण शिविर का आरम्भ प्रातः बलिया स्टेशन के सामान्य यात्री हाल में बुकिंग कार्यालय के निकट आयोजित किया गया। इस दौरान 200 से अधिक यात्रियों को मोबाईल ऐप्प डाउनलोड कराकर प्रशिक्षित किया गया। इसके साथ यात्रियों को बताया गया कि आप स्वतः अपना टिकट बना कर भीड़ भाड़ एवं लम्बी लाईन में लगने से बच सकते है।

मोबाईल एप्प और एटीवीएम का उपयोग करने से यात्रियों के समय एवं धनराशि दोनो की बचत होती है। UTS ON MOBILE APP के ई-वालेट माध्यम से टिकट बनाने पर 3% का बोनस भी प्राप्त होता है। इसके अतिरिक्त ATVM (Automatic Ticket Vending Machine) के माध्यम से भी स्वतः टिकट बनाये जाने की विधियों और उसके प्रयोग के संबंध में यात्रियों को जागरुक किया गया। उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रमों के दौरान बलिया स्टेशन पर मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री रमेश पाण्डेय, वाणिज्य निरीक्षक/बलिया राजेन्द्र कुमार सिंह एवं मुख्य वाणिज्य लिपिक का सराहनीय सहयोग प्राप्त हुआ।

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया सीडीओ ने देखा विकास भवन का सच : अव्यवस्था और गंदगी पर लगाई फटकार, अनुपस्थित 'साहब' पर एक्शन बलिया सीडीओ ने देखा विकास भवन का सच : अव्यवस्था और गंदगी पर लगाई फटकार, अनुपस्थित 'साहब' पर एक्शन
बलिया : मुख्य विकास अधिकारी ओजस्वी राज ने शुक्रवार को विकास भवन का सघन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कार्यालयों...
वाराणसी एयरपोर्ट पर बलिया निवासी यात्री के बैग से मिला .32 बोर का चार जिंदा कारतूस, यात्रियों में हड़कंप
बलिया में किशोरी की अचानक बिगड़ी हालत और हो गई मौत
6 February Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
शादी समारोह के बीच गिरे दुल्हन के मामा, फिर उठे नहीं
चार दिन पहले नदी में दफनाई गई महिला की लाश को बलिया पुलिस ने निकाला बाहर, ससुर जा चुके हैं जेल
बलिया में 'पॉवर' को लेकर महिला प्रधान का सनसनी खुलासा, बोली - देवर-सचिव ने...