बलिया में प्राथमिक शिक्षक संघ का ऐलान... मांगें पूरी होने तक ऑनलाइनहाजिरी का विरोध

बलिया में प्राथमिक शिक्षक संघ का ऐलान... मांगें पूरी होने तक ऑनलाइनहाजिरी का विरोध

बलिया : उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की जनपद इकाई के निर्देशन में सभी ब्लाक संसाधन केन्द्रों पर शिक्षकों ने बैठक कर ऑनलाइन हाजिरी का विरोध किया। कहा कि जब तक हमारी छुट्टी सम्बन्धी मांगें नहीं मानी जाती, तब तक हम ऑनलाइन हाजिरी के आदेश को नहीं मानेंगे। इसका विरोध करते रहेंगे। हमें आधे दिन का आकस्मिक अवकाश, दूसरे शनिवार का अवकाश और 31 आकस्मिक अवकाश चाहिए। 

IMG-20240709-WA0019

जनपद के सभी ब्लाक संसाधन केन्द्रों पर शिक्षक संघ की ब्लाक इकाई के पदाधिकारियों ने बैठक कर इस आशय का प्रस्ताव शिक्षकों की सहमति से पारित किया कि ऑनलाइन उपस्थिति तभी दी जायेगी, जब सरकार छुट्टियों की घोषणा अन्य कर्मचारियों की भांति शिक्षकों के लिए भी करेगी।

यह भी पढ़े बलिया में बाइक समेत नहर में गिरने से युवक की मौत, एक साल पहले हुई थी शादी

IMG-20240709-WA0024

यह भी पढ़े महज 12 साल की उम्र में आरवी ने अमेरिका में फहराया परचम, गूगल भी हुआ प्रभावित

नगरा में जिला संयुक्त मंत्री और ब्लाक इकाई के अध्यक्ष वीरेन्द्र यादव, पन्दह में जिला कोषाध्यक्ष और पन्द्ह के अध्यक्ष ग्यानेन्द्र प्रसाद गुप्त, नवानगर में अध्यक्ष सुशील कुमार, दुबहर में अध्यक्ष अजीत पाण्डेय, बेलहरी में अध्यक्ष शशिकांत ओझा, बेरुआरबारी में जिला उपाध्यक्ष और अध्यक्ष जितेन्द्र प्रताप सिंह, बैरिया में जिला उपाध्यक्ष और अध्यक्ष सुनील सिंह, रेवती में अध्यक्ष सुनील, गड़वार में अध्यक्ष अनिल पाण्डेय, रसड़ा में अध्यक्ष बलवंत सिंह, चिलकहर में अध्यक्ष अरुण पाण्डेय और सोहांव में अध्यक्ष तुषार कान्त राय के साथ ही अन्य ब्लाकों में भी वहाँ के अध्यक्ष के नेतृत्व में बैठक कर प्रान्तीय नेतृत्व और जिलाध्यक्ष तथा जिला संगठन के निर्देशन में आनलाइन उपस्थिति का विरोध किया गया। सभी क्षेत्रों में बैठकों का संचालन ब्लाक के मंत्री ने किया।

IMG-20240709-WA0027

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह
बलिया : शिक्षा क्षेत्र नवानगर के कन्या प्राथमिक विद्यालय डूहा पर तैनात शिक्षामित्र ज्ञानेश प्रताप सिंह का असामयिक निधन हो...
बलिया पुलिस का Quick Auction : सलाखों के पीछे पहुंची जेठानी पर खौलता पानी फेंकने वाली देवरानी
तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान
ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा 
बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश
बलिया में आग की लपटों का तांडव, HDFC का एटीएम जलकर खाक