बलिया : आम आदमी की तरह बाइक से बाजार पहुंच गये ये अफसर, फिर...

बलिया : आम आदमी की तरह बाइक से बाजार पहुंच गये ये अफसर, फिर...


बलिया। लॉकडाउन के बीच, कालाबाजारी और जमाखोरी कहीं न हो, इसकी जांच करने के लिए प्रशासनिक और पुलिस विभाग के उच्चाधिकारी गुरुवार को आम आदमी बनकर सड़क पर निकले। सब्जी, फल की विक्री में ओवररेटिंग और हर दुकान पर रेट सूची लगी है या नहीं, इसकी जांच की गई। 

जिलाधिकारी के निर्देश पर डिप्टी कलेक्टर सर्वेश कुमार यादव और सीओ सिटी अरुण कुमार सिंह एक आम आदमी की तरह बाइक से निकले। मंडी समिति व शहर की विभिन्न फल व सब्जी की दुकानों पर जाकर खरीद के लिए भाव पूछे। हालांकि करीब दो घंटे तक भ्रमण के दौरान ओवररेटिंग की शिकायत तो नहीं मिली, पर कई दुकानों पर रेट सूची नहीं मिलने पर तत्काल लगाने को कहा। कुछ दुकानों पर खड़े होकर सूची चस्पा भी करवाई। दोनों अधिकारी सबसे पहले चित्तू पांडेय चौराहे के पास स्थित सब्जी मार्केट में पहुंचे। वहां उन्होंने कई दुकानदारों से सब्जी खरीदने के लिए भाव पूछे। 

फिर ओकडेनगंज व गुदरी बाजार में जाकर सब्जी की दुकानों पर नजर दौड़ाई और खरीद कर रहे लोगों से भी बातचीत की। इस तरह करीब दो घंटे तक आम आदमी बनकर शहर में सब्जी, फल,किराना के विभिन्न दुकानों पर घूमते रहे। इसके बाद मंडी समिति गए और वहां देखा कि कोई व्यक्तिगत खरीद के लिए तो नहीं आया है। चेकिंग के दौरान चेहरे पर मास्क लगे होने की वजह से किसी को भनक तक नहीं लगी कि भाव पूछने वाला व्यक्ति कोई प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी भी हैं। यह कार्रवाई जिले के अन्य नगर क्षेत्र में में में भी की गई। 

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

Ballia News : प्रसूता और जुड़वा नवजात की मौत मामले में डॉक्टर सहित छह पर मुकदमा Ballia News : प्रसूता और जुड़वा नवजात की मौत मामले में डॉक्टर सहित छह पर मुकदमा
बलिया : ऑपरेशन के दौरान लापरवाही से प्रसूता रिंकू यादव व उसके दो जुड़वा बच्चों की मौत मामले में पुलिस...
बलिया में महिला से अभद्रता, मारपीट और आभूषण छीनने पर  FIR
बलिया में संदिग्ध परिस्थितियों में किशोरी लापता, युवक पर अपहरण का मुकदमा
सजेंगे विद्यालय, होगा बच्चों का स्वागत : स्कूल चलो अभियान को लेकर बलिया BSA ने जारी किया विस्तृत दिशा-निर्देश
बलिया में शादी के बाद बाइक से प्रेमी संग भागी नई नवेली दुल्हन, थाने पहुंचकर बोली- 'बालिग हूं, रहूंगी तो...'
बलिया में इलेक्ट्रिक फेंसिंग से पूर्व प्रधान की पत्नी की मौत, मुकदमा दर्ज
बल‍िया में महिला के साथ दुष्कर्म, आरोपित धमकाया- थाने गई तो मार दूंगा गोली