बलिया : निगरानी समिति को IAS अन्नपूर्णा गर्ग ने दिया ये निर्देश

बलिया : निगरानी समिति को IAS अन्नपूर्णा गर्ग ने दिया ये निर्देश


बलिया। हर गांव में तथा नगर क्षेत्र के हर वार्ड में बाहर से आए लोगों पर नजर रखने के लिए निगरानी समिति को लगातार सक्रिय किया जा रहा है। संयुक्त मजिस्ट्रेट अन्नपूर्णा गर्ग ने सोमवार को नगरपालिका परिषद बलिया क्षेत्र के वार्ड नंबर 7 में निगरानी समिति के सदस्यों के साथ बैठक कीं। 


उन्होंने कहा कि बाहरी प्रांत या महानगरों से आए लोग होम क्वॉरेंटाइन का पालन कर रहे हैं या नहीं, इसी पर नजर रखना है। इसमें  आम लोगों का भी सहयोग ले सकते हैं। अगर कोई भी प्रवासी उल्लंघन कर रहा है तो तत्काल इसकी सूचना अपने अधिशासी अधिकारी को दें। वहां से जरूरत के हिसाब से कार्यवाही सुनिश्चित कराई जाएगी। 



कहा कि इस गंभीर और लाइलाज बीमारी से लोगों को बचाने के लिए निगरानी समिति के सक्रिय रहना एकदम जरूरी है। बैठक में अधिशासी अधिकारी दिनेश विश्वकर्मा सभासद विनोद सिंह निगरानी समिति के मेंबर के रूप में सफाई नायक टैक्स कलेक्टर आंगनबाड़ी कार्यकत्री आदि मौजूद थे।

Post Comments

Comments

Latest News

Ballia News : पोखरे में मिली लापता महिला की लाश Ballia News : पोखरे में मिली लापता महिला की लाश
हल्दी, बलिया : हल्दी थाना क्षेत्र के हांसनगर नगर नई बस्ती गांव स्थित एक पोखरे में मंगलवार को एक बुजुर्ग...
मोबाइल का लोकेशन सर्च कर कार तक पहुंची बलिया पुलिस, डिग्गी तोड़ी तो निकली डरी सहमी महिला
Road Accident in Ballia : बलिया सड़क हादसे में दरोगा की मौत
20 January Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना मंगलवार, पढ़ें आज का राशिफल
Ballia में दिनदहाड़े पिकअप समेत गाय की छिनैती, एक्शनमोड में पुलिस
निजी विद्यालयों में निःशुल्क पढ़ेंगे गरीब परिवारों के बच्चे, अभिभावकों के लिए महत्वपूर्ण है बलिया बीएसए की यह सूचना
Ballia News : वरिष्ठ पत्रकार भानुप्रताप सिंह के अनुज का निधन, शोक की लहर