बलिया : रोक के बावजूद सरयू नदी में चल रही थी नाव, पहुंची पुलिस और...

बलिया : रोक के बावजूद सरयू नदी में चल रही थी नाव, पहुंची पुलिस और...

                         सांकेतिक तस्वीर
बैरिया, बलिया। बिहार के सिवान में कोरोना संक्रमित मिलने के बाद बलिया (यूपी) प्रशासन ने बार्डर सील कर दिया है। बावजूद इसके रेवती थाना क्षेत्र के गोपाल नगर अंतर्गत घाघरा नदी के डुमाईगढ़ घाट से बिहार फुलवरिया घाट पर आवागमन कर रही छोटी नाव का संचालन हो रहा था, जिसे रविवार की सुबह रेवती पुलिस ने बंद करवा दिया। पुलिस ने नाविक को कड़े शब्दों में चेतावनी दिया कि अब न तो कोई नाव इधर से जाएगी और न उधर से आएगी। अगर डोंगी अथवा कोई भी नाव का संचालन हुआ तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 

बताया जा रहा है कि सरयू इस पार गोपाल नगर दियारे में घाघरा उस पार बिहार में बसे फुलवरिया, डुमाईगढ़ के किसानों ने खेती किया है। ऐसे में अब छोटी नाव के आवागमन पर प्रतिबंध से किसानों की चिंता बढ़ गई है कि खेत में तैयार गेंहू की फसल कटाई व मड़ाई कैसे होगी। हालांकि बिहार के जिलों में काफी कोरोना वायरस पीड़ित लोग मिले हैं। ऐसे में पड़ोसी राज्य आने जाने वालों से संक्रमण जिले में आने की संभावना भी बढ़ गई है।
इस बाबत क्षेत्राधिकारी बैरिया अशोक कुमार सिंह ने बताया कि फिलहाल बिहार की सीमा बिल्कुल सील कर दिया गया है।


शिवदयाल पांडेय 'मनन'

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में पुलिया के पास मिला युवक का शव, हत्या की आशंका ! बलिया में पुलिया के पास मिला युवक का शव, हत्या की आशंका !
बलिया : रसड़ा को क्षेत्र अंतर्गत लोहटा गांव के बाहर पुलिया के पास एक युवक का शव मिलने से हड़कम्प...
टूटा विश्वास, बिका रिश्ता : पति ने 1000 रुपये में कराया पत्नी का गैंगरेप, मुकदमा दर्ज
नो-मैपिंग की धीमी प्रगति पर बलिया डीएम नाराज, अधिकारियों को सख्त चेतावनी
बलिया में 10 फरवरी को मनाया जाएगा ‘सेफर इंटरनेट डे’, होंगी कार्यशालाएं
बलिया में Road Accident, थम गई एक जिन्दगी
बलिया में पाक कला प्रतियोगिता में 30 रसोईयों ने किया प्रतिभाग, जानिएं किसके सिर बंधा ताज
AI के सहारे कातिल प्रेमी तक पहुंची UP पुलिस : एक्सप्रेस-वे पर मिली युवती की लाश का खौफनाक सच आया सामने !