बलिया में सुशांत सिंह के फैंस ने फूंका सलमान खान का पुतला, यूपी सरकार से की यह मांग

बलिया में सुशांत सिंह के फैंस ने फूंका सलमान खान का पुतला, यूपी सरकार से की यह मांग


बलिया। अभिनेता सुशांत सिंह की आत्महत्या उनके फैंस के लिए अभी भी राज है। उनके चाहने वालों को विश्वास ही नहीं हो रहा कि उनका सुशांत ऐसा किया होगा। अल्प समय में
अपने अभिनय से लोगों के दिलों पर राज करने वाले सुशांत सिंह के फैंस उनकी आत्महत्या का कारण सलमान खान को मानते हुए विरोध कर रहे है। 

बैरिया तहसील क्षेत्र के शोभाछपरा गांव के युवाओं ने अंकुर सिंह 'बंटी' के नेतृत्व में सलमान खान का पुतला फूंक कर विरोध प्रदर्शन किया। कहा कि फ़िल्म इंडस्ट्री किसी की जागीर नहीं है। अगर ऐसे ही नए कलाकार आत्महत्या करते रहे तो वह दिन दूर नहीं, जब सभी ऐसे कलाकार जिनकी पृष्ठ भूमि फिल्मों से नहीं है उनको काम मिलना बंद होता रहेगा।और वे कुंठित होकर आत्महत्या करते रहेंगे।

इंड्रस्टी में कुछ ऐसे कलाकार है, जो अपने आप को ही सब कुछ मानते है। उनमें से सलमान खान भी एक है। युवकों ने यूपी सरकार से गुजारिश किया कि सलमान खान की फिल्मों पर यूपी में रोक लगाया जाए। इस मौके अनिल सिंह 'नेता', गौरव सिंह, नीरज सिंह, गोलू, करिया सिंह, अमरेंद्र सिंह,रोहित सिंह,राहुल,गुलशन, गोल्डी, दीपू, चुबु सिंह, रितेश सिंह इत्यादि मौजूद रहे।


Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

23 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना सोमवार, पढ़ें आज का राशिफल 23 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना सोमवार, पढ़ें आज का राशिफल
मेषधनागमन होगा। जुबान पर काबू रखना और निवेश अभी मत करना। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम चल रहा है। प्रेम और संतान...
जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह
बलिया पुलिस का Quick Auction : सलाखों के पीछे पहुंची जेठानी पर खौलता पानी फेंकने वाली देवरानी
तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान
ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा 
बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश