चुनाव बाद सीएम को मानसिक उपचार की जरूरत : नेता प्रतिपक्ष

चुनाव बाद सीएम को मानसिक उपचार की जरूरत : नेता प्रतिपक्ष

बलिया। बलिया में 19 मई को होने वाले मतदान से पूर्व चुनाव प्रचार खत्म होने से पहले शुक्रवार को महागठबंधन के शीर्ष नेताओं रामगोविंद चौधरी, पूर्व विधानसभा  अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय, राजीव राय, शैलेंद्र यादव ललई आदि नेताओं ने भाजपा पर जमकर हमला बोला। सपा कार्यालय पर प्रेसवार्ता आयोजित कर आरोप लगाया कि भाजपा बलिया संसदीय सीट पर चुनाव के दिन मतदाताओं को प्रलोभन दे सकती है। प्रधानों और कोटेदारों को डराया और धमकाया जा रहा है। चुनाव आयोग को भी इस ओर ध्यान देना चाहिए।     
           
 नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधते हुए कहा कि चुनाव बाद उन्हें मानसिक अस्पताल में भर्ती कराना पड़ेगा। उन्होंने सवालों के जवाब देते हुए कहा कि महामिलावटी हम नहीं बल्कि 42 दलों से गठबंधन करने वाली भाजपा है। कहा कि अंतिम चरण के चुनाव में भाजपा हर हथकंडे अपना रही है। जिस तरह से रावण ने किया उसी तरह से भाजपा के राज में सभी संवैधानिक संस्थाओं को बंधक बना लिया गया है। पश्चिम बंगाल में जिस तरह से संविधान को ताक पर रख कर माहौल खराब किया जा रहा है, इसका जवाब जनता देगी। उन्होंने कहा कि भाजपा राममंदिर के नाम पर देश के लोगों को सिर्फ बरगला रही है। जबकि राम हमारे लिए आस्था का केंद्र हैं।

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय ने कहा कि इस बार के लोकसभा के चुनाव में भाजपा का सूपड़ा साफ हो रहा है, इसलिए वह मतदाताओं को प्रलोभन दे रही है। इसको हमारे सपा-बसपा के कार्यकर्ता सफल नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा कि महागठबंधन के प्रत्याशी सनातन पांडेय मजबूती से चुनाव लड़ रहे हैं, इससे भाजपा के लोग बौखला गए हैं। यही कारण है कि हार के डर से सरकारी मशीनरी का दुरूपयोग किया जा रहा है। हमारे कार्यकर्ताओं को प्रसाशन सरकार के इशारे पर धमका रही है। इसका डटकर मुकाबला किया जाएगा। इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष संग्राम सिंह यादव, सपा के जिला प्रवक्ता सुशील कुमार पांडेय 'कान्ह जी', यशपाल सिंह,  जयप्रकाश अंचल, डॉ. विश्राम यादव, रामजी गुप्ता, चंद्रशेखर उपाध्याय, राजन कन्नौजिया, रोहित चौबे आदि थे।


By-Ajit Ojha

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

प्राथमिक विद्यालय से ककहरा सीख एम्स दिल्ली में डाक्टर बना बलिया का लाल, शिक्षक पुत्र डॉ. अमरेन्द्र को खूब मिल रही बधाई प्राथमिक विद्यालय से ककहरा सीख एम्स दिल्ली में डाक्टर बना बलिया का लाल, शिक्षक पुत्र डॉ. अमरेन्द्र को खूब मिल रही बधाई
Ballia  : बिल्थरारोड क्षेत्र के पिपरौली बड़ागांव निवासी प्राथमिक विद्यालय चौकियां मोड़ के प्रधानाध्यापक विजय शंकर गुप्ता के पुत्र डॉ....
23 February Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना Monday, पढ़ें आज का राशिफल
बलिया में युवती को शादी का झांसी देकर वन दरोगा करता रहा यौन शोषण, मुकदमा दर्ज
Ballia News : घर में फंदे से लटकता मिला युवक का शव, मचा मातम
बलिया में पुलिस से भिड़ा बदमाश : पैर में लगी गोली, अस्पताल पहुंचा हिस्ट्रीशीटर
Road Accident in Ballia : बलिया में जानलेवा बनीं कार की रफ्तार, बालक की दर्दनाक मौत
बलिया में लक्ष्मी नारायण महायज्ञ एवं सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार के लिए भव्य ध्वजारोहण