बलिया : स्वास्थ्यकर्मियों से मारपीट, मचा हड़कम्प ; जांच में जुटी पुलिस

बलिया : स्वास्थ्यकर्मियों से मारपीट, मचा हड़कम्प ; जांच में जुटी पुलिस


सिकंदरपुर, बलिया। सिकन्दरपुर थाना क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बघुड़ी पर सोमवार की सुबह स्वास्थ्यकर्मियों के साथ मारपीट करने, सरकारी दस्तावेज फाड़ने व बदतमीजी करने का मामला प्रकाश में आया है। प्रभारी चिकित्सक ने सिकदरपुर पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग किया गया है।  

प्रभारी चिकित्सा अधिकारी अनिल कुमार सिंह ने आरोप लगाया है कि देवकली निवासी एक व्यक्ति (नामजद) सोमवार की सुबह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बघुड़ी के प्रांगण में आया। सरकारी रजिस्टर मांगने लगा। कर्मचारियों द्वारा विरोध करने पर मारपीट कर सरकारी रजिस्टर को फाड़ दिया। वही जाते-जाते जान से मारने की धमकी तक दिया। 

Look at this : बलिया : IAS अन्नपूर्णा गर्ग के नेतृत्व में समय का सदुपयोग करेंगे बाहर से आए श्रमिक

बताया कि वैश्विक महामारी कोविड-19 के चलते जहां चिकित्सकों द्वारा अपनी जान की परवाह किए बैगर दूसरों की सेवा नि:स्वार्थ भाव से की जा रही है। वहीं इस तरह की घटना से हम लोग काफी आहत है। ऐसे व्यक्ति के खिलाफ कड़ी से कड़ी करवाई की जाए। प्रार्थना पत्र देते समय अनिता राय, चंदन कुमार, डॉ एस रंजन, बृजेश कुमार राय आदि कर्मचारी मौजूद रहे। चिकित्सकों द्वारा उच्चाधिकारियों को भी लिखित रूप से सूचना दे दी गई है पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।


रमेश जायसवाल

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में नाबालिग चचेरी बहनों का अपहरण, मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस बलिया में नाबालिग चचेरी बहनों का अपहरण, मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
बलिया : बांसडीह कोतवाली पुलिस ने एक गांव की महिला की तहरीर पर ईंट-भट्ठे पर काम करने वाले दो मजदूरों...
बलिया की बेटी झारखण्ड में बनेगी ऑफिसर : JPCS में 127वीं रैंक हासिल कर स्वाति ने बढ़ाया बागी धरा का मान
बलिया में सास-ससुर, जेठ और जेठानी पर मुकदमा
बलिया कलेक्ट्रेट में सुधार की पहल, निरीक्षण कर डीएम ने दिए जरूरी दिशा-निर्देश
Ballia News : सामाजिक परिवर्तन के महानायक कांशीराम को समाजवादियों ने किया नमन्
8th Pay Commission : फिटमेंट फैक्टर पर बलिया के शिक्षक ने लिख डाली पूरी हिस्ट्री, जानें ताजा अपडेट
Half Encounter In Ballia : बलिया पुलिस पर फायर करना बदमाश को पड़ा भारी