बलिया : फिसली बाइक, युवक अचेत
On



बैरिया, बलिया। दोकटी थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव के सामने रोड पर मिट्टी रखे होने की वजह से से बाइक सवार युवक असंतुलित होकर गंभीर रूप से घायल हो गया। इस बीच, कही से वापस आ रही एम्बुलेंस से बेहोशी की हालत में घायल को सीएचसी सोनबरसा ले जाया गया। वहां से स्थिति गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय में रेफर कर दिया गया। परिजन घायल को मऊ ले गए, जहां उसका इलाज चल रहा है। दोकटी थाना क्षेत्र के नवानगर निवासी पिंटू यादव पुत्र प्रेमनाथ यादव अपनी एक महिला रिश्तेदार को पहुंचाने बैरिया गया था। गांव लौटते समय भगवान पुर गांव के सामने मिट्टी गिरे होने व क्षेत्र में बारिस होने से उसकी बाइक असंतुलित होकर फिसल गई।
शिवदयाल पांडेय 'मनन'
Tags: बलिया

Related Posts
Post Comments

Latest News
05 Feb 2026 19:50:16
बलिया : गड़वार-रतसर मार्ग पर स्थित गड़वार थाना क्षेत्र के बड़सरी चट्टी पर बुधवार की रात सड़क हादसे में एक...



Comments