बलिया : युवा प्रदेश अध्यक्ष का चेयरमैन की अगुवाई में भव्य स्वागत

बलिया : युवा प्रदेश अध्यक्ष का चेयरमैन की अगुवाई में भव्य स्वागत


बलिया। अखिल भारतीय मद्धेशिया वैश्य सभा युवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष मनीष गुप्ता का स्वागत स्वजातीय बन्धुओं ने बिल्थरारोड नगर के चेयरमैन दिनेश कुमार गुप्त के नेतृत्व में फूल मालाओं से लादकर गर्मजोशी के साथ किया। नगर पंचायत कार्यालय पर चेयरमैन श्री गुप्त ने प्रदेश अध्यक्ष को अंगवस्त्रम् से सम्मानित किया। 

स्वागत से अभिभूत अखिल भारतीय मद्धेशिया वैश्य सभा के प्रदेश अध्यक्ष मनीष गुप्ता ने संगठन की मजबूती पर बल दिया। कहा कि स्वजातीय बन्धुओ को संगठन में अधिक से अधिक युवा वर्ग को जोड़ने की जरूरत है। आर्थिक व सामाजिक रूप से उत्थान के लिए युवाओं को राजनीति में अधिक से अधिक भागीदारी होनी चाहिए।

इसके लिए प्रत्येक ब्लाक व जिला स्तर पर संगठन का विस्तार जरूरी है। समाज के विस्तार के लिए बैठक कर स्वजातीय लोगो को जानकारी दी जाय। समाज के गरीब लोगों की मदद किया जाय, जिससे उसका हर तरह से विकास हो सके। 

नगर चेयरमैन दिनेश कुमार गुप्त ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए स्वजातीय बन्धुओ को पूरे मनोयोग से लगना पड़ेगा, तभी हमारे समाज का आर्थिक, सामाजिक व राजनैतिक उत्थान होगा। इस मौके पर वेद प्रकाश आर्य जिला महामंत्री मऊ,नवल मद्धेशिया कोषाध्यक्ष, मीडिया प्रभारी मऊ आदेश गुप्ता, राममनोहर गांधी, मृत्युन्जय गुप्ता, नीलेश दीपू,  चन्दन, सत्यम मद्धेशिया, अभिषेक आदि स्वजातीय बन्धु मौजूद रहे।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

सोनभद्र सड़क हादसे में बलिया के दो युवकों की मौत सोनभद्र सड़क हादसे में बलिया के दो युवकों की मौत
बलिया : सोनभद्र के दुद्धी क्षेत्र अंतर्गत हाथीनाला में हुए सड़क हादसे में जनपद के उभांव थाना क्षेत्र के अवायां...
बलिया में आग का कहर : बेटी की शादी को रखे नगदी और कीमती सामान राख, किशोरी झुलसी
बलिया में गला काटकर युवा दुकानदार की हत्या, खेत में फेंका मिला शव
व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है स्काउट गाइड प्रशिक्षण : डॉ. जनार्दन राय
बलिया में कोचिंग के लिए निकला छात्र नहीं लौटा घर, अज्ञात बाइक का लिया सहारा, पुलिस जांच में जुटी
निरंतर प्रगति के पथ पर बलिया का यह सरकारी स्कूल : नूतन सत्र् में कुछ यूं करेगा बच्चों की आगवानी, जानें इसकी खास उपलब्धियां
गाजीपुर सिटी स्टेशन : आकर्षण का केन्द्र बनी रेलवे कॉलोनी में खाली पड़ी भूमि, इंजीनियरों की सोच ने बदली तस्वीर