बलिया : बाइक पर सवार थे दो युवक, कूदी नीलगाय और...

बलिया : बाइक पर सवार थे दो युवक, कूदी नीलगाय और...


बैरिया, बलिया। सोनबरसा-दलन छपरा मार्ग पर सोनबरसा गांव के निकट गुरुवार की सुबह बाइक के सामने अचानक नीलगाय आ गयी, जिससे टकरा कर दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को सीएचसी सोनबरसा लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने दोनों को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया। लेकिन परिजन उन्हें आरा लेकर चले गए।

भोजपुर जनपद अंतर्गत खवासपुर (मुंजही) निवासी राजकुमार (35) व संतोष (30) बाइक से घर के लिए जरूरी सामान खरीदने गुरुवार की सुबह आठ बजे बैरिया आए हुए थे। सामान खरीदकर घर लौटते समय सोनबरसा गांव के निकट उक्त दुर्घटना हो गई। राहगीरों ने उन्हें सोनबरसा अस्पताल पहुंचा दिया और इसकी सूचना मोबाइल पर उनके परिजनों को दी। परिजन तत्काल सोनबरसा पहुंचे और दोनों को बेहतर इलाज के लिए आरा लेकर चले गए।

शिवदयाल पांडेय 'मनन'

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया : रेवती स्थित मनःस्थली एजुकेशन सेन्टर (Manasthali Education Centre-Reoti) में वार्षिक परीक्षाफल वितरण समारोह (Anual Result Day Celeration) का...
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली
चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित