बलिया : Massage देख सन्न रह गया राहुल

बलिया : Massage देख सन्न रह गया राहुल


बैरिया, बलिया। वैश्विक महामारी ने पूरे देश के विकास को ही Lockdown कर दिया है। इस महामारी के बढ़ते क्रम में बेरोजगारी और भुखमरी इतना बढ़ने लगी है कि पढ़े-लिखे लोग हैकर बन कर साइबर क्राइम करने से भी परहेज नहीं कर रहे है। हालांकि पहले ऐसी घटनाएं शहरों में सुनने को मिलती थी, लेकिन अब यह घटना गांव और कस्बो में भी पैर पसारने लगी हैं। एक ऐसा ही मामला सामने आया है। यहां कामन सर्विस चलाने युवक का एकाउन्ट हैक कर कल और आज लगभग पांच हजार रूपये निकाल लिया गया। 

तालिबपुर निवासी राहुल वर्मा दयाछपरा में अपनी दुकान चलाते है। उनके खाते से दस बार में दो सौ चार सौ कर के रात एवं सुबह तक पांच हजार रूपये निकाल लिया गया। जब राहुल ने अपना मोबाईल देखा तो पता चला कि पैसे कटने का मैसेज आया है। वह आवाक रह गया और तुरन्त बैंक जाकर अपना खाता बन्द कराया। उन्होंने  पुलिस से शिकायत किया है। 


शिवदयाल पांडेय 'मनन'

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया खबर : CDO की जांच में खुली बेरुआरबारी ब्लाक की पोल, मिली ऐसी-ऐसी लापरवाही ; जबाब तलब बलिया खबर : CDO की जांच में खुली बेरुआरबारी ब्लाक की पोल, मिली ऐसी-ऐसी लापरवाही ; जबाब तलब
बलिया : मुख्य विकास अधिकारी  (सीडीओ) ओजस्वी राज ने शुक्रवार को विकास खण्ड-बेरुआरबारी ब्लाक का सघन निरीक्षण किया। निरीक्षण में...
Ballia News : एजेंसी पर पर्याप्त मात्रा में गैस सिलेन्डर उपलब्ध, एमडीएम सम्बंधित समस्या पर तत्काल करें सम्पर्क
संविदाकर्मियों को योगी सरकार की बड़ी सौगात : 1 अप्रैल से बढ़ेगा मानदेय, जानें कितनी मिलेगी सैलरी
Sarke Chunar Teri Sarke : YouTube से हटा नोरा फतेही और संजय दत्त का विवादित गाना, मिला था अश्लीलता का टैग
20 March Ka Rashifal : क्या कहते हैं सितारे, पढ़ें आज का राशिफल
Ballia News : संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत
बलिया में तीन जगह मारपीट, आठ घायलों में पांच रेफर ; दो गिरफ्तार