बलिया में दबंगई का शिकार हुआ युवक, मौत की सूचना मिलते ही हरकत में आई पुलिस

बलिया में दबंगई का शिकार हुआ युवक, मौत की सूचना मिलते ही हरकत में आई पुलिस

बैरिया, बलिया : दोकटी थाना क्षेत्र के हृदयपुर गांव में 18 फरवरी को पांच युवकों की पिटाई से घायल युवक की मौत इलाज के दौरान वाराणसी में हो गई। मृतक की बहन दीपिका पासवान की तहरीर पर पांच आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने 19 फरवरी को सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर लिया था, किंतु अभी तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। इसको लेकर परिजनों में काफी आक्रोश व्याप्त है।

दीपिका पासवान पुत्री श्रीभगवान पासवान ने पुलिस को दिए आवेदन में आरोप लगाया है कि मेरा भाई किशन पासवान 18 फरवरी को बाजार से सब्जी लेकर घर आ रहा था। रास्ते में गांव के ही शुभम यादव, आयुष यादव, आशीष यादव, तूफानी यादव, करण यादव ने घेर कर बुरी तरह उसकी पिटाई कर दिया, जिससे वह बेहोश होकर गिर गया।

बेहोश होने पर हमलावर भाग गए। किसी ने फोन करके किशन के पिता को बताया कि आपका लड़का अचेतावस्था में पड़ा है, जहां से इलाज के लिए परिजनों द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा ले जाया गया। लेकिन स्थिति गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहां से वाराणसी के लिए ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान शनिवार को किशन की मौत हो गई। मौत की सूचना पाते हैं पुलिस हरकत में आई और आरोपियों की खोजबीन चालू हो गई।

यह भी पढ़े बलिया में भीषण एक्सीडेंट : एक व्यक्ति की मौत, बाइक छोड़ भागा चालक

इस संबंध में चौकी प्रभारी लालगंज जयप्रकाश ने बताया कि आरोपियों की तलाश जारी है। घर में ताला बंद करके सभी आरोपी फरार है। गिरफ्तारी के लिए संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है। जल्द ही सभी आरोपी गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।

यह भी पढ़े बलिया में आस्था की मिसाल बना नन्हा रोज़ेदार : आठ वर्षीय कमाल ने रखा रमज़ान का रोज़ा, दादी ने दी ढेरों दुआएं

शिवदयाल पांडेय मनन

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली
बलिया : बैरिया थाना पुलिस ने 25-25 हजार रुपये के इनाम घोषित तीन वांछित बदमाशों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया...
चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार