बलिया : विवाह पंचमी पर स्वतंत्रता शहीद स्मारक संस्थान ने मंदिरों को भेंट किया ऊखल, मूसल, हरिश और जुआठ, जानिएं इसका लाभ

बलिया : विवाह पंचमी पर स्वतंत्रता शहीद स्मारक संस्थान ने मंदिरों को भेंट किया ऊखल, मूसल, हरिश और जुआठ, जानिएं इसका लाभ

सुखपुरा, बलिया : भगवान राम एवं भगवती सीता के विवाह उत्सव पर स्वतंत्रता शहीद स्मारक संस्थान सुखपुरा द्वारा कस्बे के पांच प्रमुख मंदिर के पुजारियों व सेवकों को हिंदू विवाह में प्रयोग आने वाले ऊखल, मूसल, हरिश एवं जुआठ प्रदान किया गया। संस्थान के प्रबंधक उमेश कुमार सिंह ने कहा कि सनातन संस्कृति से हिंदू विवाह समारोह के विभिन्न आयोजनों में उक्त सामान की उपयोगिता सदियों से हो रही है, जो आज भी बरकरार है।

कहा कि पहले हल-बैल से खेती होती थी। घर की महिलाएं ऊखल और मूसल का प्रयोग करती थी, तब यह आसानी से मिल जाता था। लेकिन बदलते परिवेश में स्थित यह है कि यह सामान ढूंढे नहीं मिलता। ऐसे में विवाह के आयोजकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसी के मद्देनजर भगवान राम एवं भगवती सीता के विवाहोत्सव पर उक्त सामानों को कस्बे के प्रमुख मंदिरों को सौंपा गया, ताकि वहां से कोई भी आसानी से उपयोग के लिए इन सामानों को ले जा सकें।

बताया कि कस्बे के अन्य मंदिरों को भी ये सामान शीघ्र उपलब्ध करा दिये जायेंगे। शुक्रवार को जिन मंदिरों के पुजारियों व संचालकों को यह सामान उपलब्ध कराया गया, उनमें भगवती मंदिर के पुजारी शिवा शंकर दास, संत यतीनाथ मंदिर के पुजारी जीयुत पांडेय, बुढ़वा शिवजी मंदिर के पुजारी प्रभुनाथ उपाध्याय, मां काली मंदिर के सेवक कुंदन एवं शिव मंदिर मिडिल स्कूल के सेवक मक्खन शामिल रहे। विजय शंकर सिंह, ग्राम प्रधान अभिमन्यु चौहान, भीम सिंह, राकेश सिंह मुन्ना, राजेश सिंह, आकाश, प्रकाश आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़े टीईटी के विरोध में काली पट्टी बांधकर शिक्षण कार्य कर रहे बलिया के शिक्षक

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
बलिया : जिला प्रशासन ने बांसडीह स्थित रुद्र भारत गैस सर्विस के एक बड़े कालाबाजारी रैकेट का पर्दाफाश किया है।...
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली