राष्ट्रीय अविष्कार अभियान : जनपद स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में दिखा जबरदस्त उत्साह, रसड़ा के छात्र ने मारी बाजी

राष्ट्रीय अविष्कार अभियान : जनपद स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में दिखा जबरदस्त उत्साह, रसड़ा के छात्र ने मारी बाजी

बलिया : समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत राष्ट्रीय आविष्कार अभियान की जनपद स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता का आयोजन जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय के परिसर में आयोजित किया गया। प्रतियोगिता में सभी शिक्षा क्षेत्र के 6-6 उत्कृष्ट प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का शुभारंभ अध्यक्ष नगर पालिका परिषद संत कुमार उर्फ मिठाई लाल के प्रतिनिधि ने मां सरस्वती के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर किया।

राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी में समस्त विकास क्षेत्र/नगर क्षेत्र के बच्चों द्वारा लगाए गए मॉडल का अवलोकन मुख्य विकास अधिकारी ओजस्वी राज ने बहुत ही सूक्ष्म तरीके से किया। बच्चों से मॉडल से संबंधित प्रश्न पूछ कर सीडीओ ने उनकी जिज्ञासा को बढ़ाया। बच्चों के प्रयोग का प्रदर्शन भौतिक रूप से देखकर सीडीओ ने अति प्रसन्नता व्यक्त की। बच्चों को प्रदर्शनी में प्रतिभाग कराने के लिए सीडीओ ने उपस्थित सभी गाइड शिक्षकों को भी बधाई दिया। उन्हें बच्चों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने के लिए सदैव प्रेरित करने को कहा।

कार्यक्रम संयोजक जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मनीष कुमार सिंह ने बच्चों का उत्साह वर्धन करते हुए कहा कि सत्यपरक ज्ञान की अवधारणा को जागृत कराने की दिशा में हमेशा प्रयास करते रहना चाहिए। इसके पूर्व प्रदर्शनी के निर्णायक मंडल में शामिल जिलाधिकारी द्वारा नामित एक सदस्य, जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा नामित दो सदस्य एवं डायट प्राचार्य द्वारा नामित विज्ञान प्रवक्ता ने विज्ञान प्रदर्शनी में सम्मिलित सभी बच्चों के मॉडल का आकलन किया।

यह भी पढ़े बलिया में ससुराल आए अधेड़ की ट्रेन से कटकर मौत

इसमें 10 सर्वश्रेष्ठ मॉडल वाले बच्चों को सम्मानित किया गया। विज्ञान प्रदर्शनी में प्रथम स्थान रसड़ा के रजनीश विश्वकर्मा, द्वितीय स्थान पंदह की राधा वर्मा एवं तृतीय स्थान हनुमानगंज की लक्ष्मी सोनी ने प्राप्त किया। प्रदर्शनी के सफल आयोजन में जनपद के समस्त विज्ञान विषय के एआरपी एवं शिक्षकों ने सक्रिय सहयोग किया। विज्ञान प्रदर्शनी कार्यक्रम में जिला समन्यक (प्रशिक्षण) ओम प्रकाश सिंह, एसआरजी आशुतोष तोमर, संतोष चंद्र तिवारी एवं चित्रलेखा सिंह, एआरपी विजय कुमार, लाल जी यादव, भवतोष पांडे, अशोक सिंह, रवि यादव, पवन राय, सूरज राय, विजय राय, प्रभाकर राय, प्रशांत सिंह एवं खंड शिक्षा अधिकारी रतन शंकर पांडे का सक्रिय सहयोग रहा। संचालन एआरपी डॉ. शशि भूषण मिश्रा ने किया।

यह भी पढ़े बलिया में अन्तर्जनपदीय फुटबाल टूर्नामेंट : पडरौना और झारखण्ड के बीच होगा सुखपुरा खेल महोत्सव का खिताबी मुकाबला

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में आग का तांडव : पांच झोपड़ियां राख, दो झुलसे बलिया में आग का तांडव : पांच झोपड़ियां राख, दो झुलसे
बलिया : बांसडीह तहसील क्षेत्र के अकोल्ही गांव में सोमवार की देर रात लगी आग से श्रीराम राजभर और हरेराम...
बलिया में इलेक्ट्रिसिटी एमेंडमेंट बिल 2026 के खिलाफ विद्युत कर्मचारियों का प्रदर्शन
उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर बलिया प्रशासन अलर्ट, डीएम ने दिए कड़े निर्देश
बलिया में ईंट से मारकर किशोर की हत्या, बगीचे में मिला खून से लथपथ शव
बलिया में गर्भवती को निजी अस्पताल भेजने वाली आशा बहू के खिलाफ डीएम की बड़ी कार्रवाई
10 मार्च का राशिफल : कैसा रहेगा अपना मंगलवार, पढ़ें आज का राशिफल
Ballia News : मानदेय भुगतान को लेकर मनरेगा कर्मियों में रोष, आंदोलन की चेतावनी