बलिया में 14 मार्च को बंद रहेगी शराब की दुकानें

बलिया में 14 मार्च को बंद रहेगी शराब की दुकानें

Ballia News : बलिया में रंग वाली होली का त्यौहार 14 मार्च 2025 दिन शुक्रवार को मनाया जायेगा। इस त्यौहार को सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने एवं लोक शांति व्यवस्था सुनिश्चित किये जाने के मद्देनजर जनपद में समस्त मादक वस्तुओं की बिक्री प्रतिबन्धित रहेगी।

जिलाधिकारी/जिला मजिस्ट्रेट प्रवीण कुमार लक्षकार ने उत्तर प्रदेश आबकारी अधिनियम-1910 की धारा 59 तथा आबकारी विभाग की विभिन्न सुसंगत नियमावलियों के अन्तर्गत प्रदत्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए आदेश दिया है कि जनपद बलिया की समस्त देशी शराब, विदेशी मदिरा, बीयर, भांग, ताड़ी, एफएल-7 बार, एफएल-9/9ए, सीएल-2, एफएल-2/2बी (थोक व फुटकर) दुकानें 14 मार्च 2025 को प्रातः 10 बजे से सायं 05 तक पूर्ण रूपेण बन्द रहेगी। उपर्युक्त बन्दी के लिए अनुज्ञापियों को कोई प्रतिफल देय नहीं होगा।

रोहित सिंह मिथिलेश

यह भी पढ़े Ballia News : गांव की बड़ी हेवली के खंडहर में मिला लापता बालक का शव, हत्या की आशंका

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह
बलिया : शिक्षा क्षेत्र नवानगर के कन्या प्राथमिक विद्यालय डूहा पर तैनात शिक्षामित्र ज्ञानेश प्रताप सिंह का असामयिक निधन हो...
बलिया पुलिस का Quick Auction : सलाखों के पीछे पहुंची जेठानी पर खौलता पानी फेंकने वाली देवरानी
तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान
ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा 
बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश
बलिया में आग की लपटों का तांडव, HDFC का एटीएम जलकर खाक