गंगा की तरह तमाम चुनौतियों, विरोधाभाषों को सहेजते हुए सदियों से अविरल है हिन्दी : डॉ. जनार्दन राय

गंगा की तरह तमाम चुनौतियों, विरोधाभाषों को सहेजते हुए सदियों से अविरल है हिन्दी : डॉ. जनार्दन राय

Ballia News : हिन्दी भले ही भारत के सबसे ज्यादा राज्यों में बोली जाती हो, लेकिन इसको अभी तक अभिजात्य वर्ग की भाषा का दर्जा नहीं मिला है। फिर भी हिन्दी, गंगा की तरह तमाम चुनौतियों, विरोधाभाषों को सहेजते हुए सदियों से अविरल है। उक्त बातें जनपद के वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. जर्नादन राय ने रविवार को काशीपुर मिश्र नेउरी स्थित 'कवि कुटी' पर आयोजित हिन्दी पखवाड़ा के दौरान कही।

डॉ. राय ने कहा कि व्यक्ति की आवाज तभी तक सुनाई देती है, जब तक वह बोलता है। लेकिन वही बात तथ्य और आलेख जब भाषा और साहित्य के रूप में लिखी जाती है, तब वह अमरत्व को प्राप्त कर जाती है। खेद है कि हम आजाद हो गये, परन्तु आजादी की भाषा का आज तक उल्लेख नहीं हुआ। लेकिन भारत का जनमानस यह स्वीकार कर लिया है कि कोई भाषा, जो राष्ट्र का नेतृत्व कर सकती है वह हिन्दी ही है। गोष्ठी का शुभारम्भ परमात्मानंद तिवारी की सरस्वती वंदना से किया गया। इस दौरान हरिकिशोर सिंह, शिवबच्चन सिंह, पियूष पांडेय, कुमार अभिजीत 'अंकित' इत्यादि मौजूद रहे।

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

गाजीपुर सिटी स्टेशन : आकर्षण का केन्द्र बनी रेलवे कॉलोनी में खाली पड़ी भूमि, इंजीनियरों की सोच ने बदली तस्वीर गाजीपुर सिटी स्टेशन : आकर्षण का केन्द्र बनी रेलवे कॉलोनी में खाली पड़ी भूमि, इंजीनियरों की सोच ने बदली तस्वीर
गाजीपुर : मंडल रेल प्रबंधक, वाराणसी आशीष जैन की प्रेरणा से इंजीनियरिंग विभाग द्वारा वाराणसी मंडल के गाजीपुर सिटी स्टेशन...
बलिया में नवविवाहिता की हत्या में दोषी पति, सास-ससुर और ननद को 10-10 साल की जेल
21 March Ka Rashifal : जानिएं मेष से लेकर मीन राशि का दैनिक राशिफल
रिसेप्शन से पहले बेवफा हुई दुल्हन : सबकी आंखों में 'धूल' झोंक प्रेमी के साथ विवाहिता फरार 
बलिया के युवक की दुबई में मौत, घर-परिवार में मचा कोहराम
बेलहरी में संयुक्त उन्मुखीकरण कार्यशाला : प्रधान संग मिलकर छात्र उपस्थिति और नामांकन बढ़ाने को संकल्पित हुए प्रधानाध्यापक
Ballia News : नहीं रहे पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अशोक यादव