JNCU BALLIA : कुलपति ने रिलीज किया युवा संसद का पोस्टर, प्रतिभागिता के लिए यहां करायें रजिस्ट्रेशन

JNCU BALLIA : कुलपति ने रिलीज किया युवा संसद का पोस्टर, प्रतिभागिता के लिए यहां करायें रजिस्ट्रेशन

JNCU BALLIA : युवाओं के लिए प्रधानमंत्री जी की अति महत्वाकांक्षी योजनाओं में एक विकसित भारत युवा संसद का जिला स्तरीय आयोजन जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय, बलिया एवं माय भारत नेहरु युवा केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में बलिया जनपद में होना सुनिश्चित हुआ है। कुलपति प्रो. संजीत कुमार गुप्ता ने मंगलवार को इस आयोजन का पोस्टर जारी किया। कुलपति ने इस प्रतियोगिता में युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की।

कहा कि व्यक्तित्व के चहुँमुखी विकास के लिए ऐसे आयोजन महत्वपूर्ण हैं। एक देश, एक चुनाव विषय पर आयोजित इस प्रतियोगिता में सहभाग के लिए माय भारत पोर्टल पर पंजीकरण की अंतिम तिथि 16 मार्च है। इस युवा संसद में बलिया, देवरिया तथा मऊ जनपद  के 18 वर्ष से 25 वर्ष तक के युवा भाग ले सकते हैं। इसके लिए प्रतिभागियों को 'आपके लिए विकसित भारत का क्या अर्थ है!' विषय पर 1 मिनट का वीडियो माय भारत पोर्टल पर अपलोड करना होगा। प्राप्त आवेदनों में से 150 प्रतिभागियों का चयन स्क्रीनिंग कमेटी द्वारा किया जायेगा, जो जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय, बलिया के सभागार में युवा संसद में प्रतिभाग करेंगे।

जिला स्तरीय युवा संसद से 10 युवाओं को निर्णायक मंडल के निर्णय के आधार पर चुना जाएगा, जो लखनऊ स्थित विधानसभा में होने वाले राज्य स्तरीय युवा संसद में भाग लेंगे। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के प्रथम तीन विजेताओं को भारत के संसद में अपने विचार रखने का अवसर प्राप्त होगा। केंद्र शासन द्वारा बलिया, मऊ एवं देवरिया जनपदों का नोडल जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय, बलिया को बनाया गया है।  

यह भी पढ़े हल्देश्वर नाथ पुरातन शिव मंदिर से निकली 'बाबा' की भव्य बारात

वित्त अधिकारी आनंद दूबे, पीआरओ डाॅ. प्रमोद शंकर पाण्डेय, विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना सेल के कार्यक्रम समन्वयक डाॅ. कृष्ण कुमार सिंह, प्रो. धर्मात्मानंद, अशोक कुमार श्रीवास्तव भी मौजूद रहे। उक्त प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के इच्छुक युवा अधिक जानकारी के लिए नोडल अधिकारी डॉ. कृष्ण कुमार सिंह  या नेहरु युवा केंद्र, बलिया के कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़े बलिया में बाइक की टक्कर से कक्षा 6 का छात्र घायल, ग्रामीणों ने शिक्षकों पर लगाया बड़ा आरोप

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

परिषदीय स्कूलों की वार्षिक परीक्षा आज से, Ballia बीएसए ने जारी किए दिशा-निर्देश परिषदीय स्कूलों की वार्षिक परीक्षा आज से, Ballia बीएसए ने जारी किए दिशा-निर्देश
बलिया : परिषदीय और मान्यता प्राप्त विद्यालयों में कक्षा एक से 8वीं तक के छात्र-छात्राओं की वार्षिक परीक्षा 16 मार्च...
16 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना Monday, पढ़ें आज का राशिफल
बलिया में नाबालिग चचेरी बहनों का अपहरण, मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
बलिया की बेटी झारखण्ड में बनेगी ऑफिसर : JPCS में 127वीं रैंक हासिल कर स्वाति ने बढ़ाया बागी धरा का मान
बलिया में सास-ससुर, जेठ और जेठानी पर मुकदमा
बलिया कलेक्ट्रेट में सुधार की पहल, निरीक्षण कर डीएम ने दिए जरूरी दिशा-निर्देश
Ballia News : सामाजिक परिवर्तन के महानायक कांशीराम को समाजवादियों ने किया नमन्