बलिया CDO के निरीक्षण ने बढ़ाया इस स्कूल के शिक्षकों का कई गुना उत्साह

बलिया CDO के निरीक्षण ने बढ़ाया इस स्कूल के शिक्षकों का कई गुना उत्साह

Ballia News : मुख्य विकास अधिकारी (CDO) प्रवीण वर्मा द्वारा किये गये निरीक्षण के बाद शिक्षकों का उत्साह कई गुना बढ़ गया है। बच्चों का भविष्य संवारने में जुटे शिक्षक सीडीओ की टिप्पणी से काफी खुश है। उनका मानना है कि जिले के वरिष्ठ अफसर ने उन्हें उनकी ईमानदारी का ईनाम दिया है।
 
PS Hariharpur
 
उल्लेखनीय है कि स्कूलों में पठन-पाठन की गुणवत्ता, साफ-सफाई, छात्र-छात्राओं और शिक्षकों की उपस्थिति व अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लेने के उद्देश्य से मुख्य विकास अधिकारी (CDO) प्रवीण मौर्या 23 सितम्बर को अचानक ही विकास खंड चिलकहर अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय हरिहरपुर पहुंचे थे। विद्यालय की चाक-चौबंद व्यवस्था की सराहना करते हुए सीडीओ ने शिक्षकों के नवाचार को भी उत्कृष्ट बताया। 
 
PS Hariharpur
 
विद्यालय पर पहुंचने के साथ ही सीडीओ कक्षा तीन में गये। बच्चों ने उनका अभिवादन किया, फिर सीडीओ ने एक छात्रा से 'सहज' किताब पढ़वाया। छात्रा के शैक्षिक स्तर से संतुष्ट सीडीओ ने एक पेन देकर उत्साहवर्धन किया। सीडीओ के हाथों इनाम पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे। 
 
 
वहीं, विद्यालय के शिक्षकों द्वारा छात्र नामांकन बढ़ाने के लिए छपवाये गये हैंडबिल को देख प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सीडीओ ने समस्त अध्यापक को प्रोत्साहित किया। निरीक्षण पुस्तिका में भी सीडीओ ने विद्यालय की व्यवस्था और शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्यो की सराहना की है। यही नहीं, ब्लाक के ड्वाकरा हाल में मीटिंग के दौरान भी सीडीओ ने प्राथमिक विद्यालय हरिहरपुर की प्रशंसा की।
 
मुख्य विकास अधिकारी से मिला उत्साहवर्धन प्राथमिक विद्यालय हरिहरपुर के शिक्षकों में नई उर्जा का संचार कर दिया है। विद्यालय के शिक्षक डॉ. अनिल कुमार सिंह, जावेद अली, मनोज गौतम, संगीता रजक, बृजबाला शर्मा इत्यादि ने खुशी जाहिर करते हुए बताया कि उच्चाधिकारी से मिला उत्साहवर्धन निश्चित ही उनके हौंसले को मजबूत किया है। 
 

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट 25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
बलिया : शैक्षिक सत्र 2025-26 में माह जनवरी एवं फरवरी में निपुण भारत मिशन के अंतर्गत डीएलएड प्रशिक्षुओं के माध्यम...
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली
चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला