बलिया में सरेराह गुंडई, युवक पर डंडे से हमला कर बाइक और मोबाइल लूट ले गये बदमाश

बलिया में सरेराह गुंडई, युवक पर डंडे से हमला कर बाइक और मोबाइल लूट ले गये बदमाश

Ballia News : जिले में सरेराह बाइक व मोबाइल लूट का मामला सामने आया है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच-पड़ताल में जुटी है। घटना उस समय हुई जब पीड़ित युवक बाइक से रिस्तेदारी में जा रहा था।  रास्ते में उसकी पिटाई कर बदमाश पीड़ित की बाइक व मोबाइल लूटकर फरार हो गये।

चितबड़ागांव थाना क्षेत्र के कोड़रा निवासी चंद्रशेखर यादव सोमवार को अपनी बुआ के यहां इलाके के मगरवली गांव जा रहा था। पुलिस को दिये तहरीर में चंद्रशेखर ने कहा है कि मगरवली गांव के पास ही एक व्यक्ति ने हाथ देकर उसे रोका। इसी बीच पीछे से पहुंचे एक अन्य व्यक्ति ने डंडा से हमला कर दिया।

चंद्रशेखर ने पुलिस को बताया है कि सिर पर चोट लगने से वह सड़क पर गिर गया। वह खुद को सम्भालता, तब तक बदमाश उसकी बाइक व मोबाइल छीनकर गाजीपुर की तरफ फरार हो गये। पीड़ित का कहना है कि राहगीरों की मदद से कुछ दूरी तक उसने लूटेरों का पीछा भी किया, लेकिन वह भागने में कामयाब हो गये। पुलिस तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़े 24 February Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल

रोहित सिंह मिथिलेश

यह भी पढ़े बलिया में बाइक समेत नहर में गिरने से युवक की मौत, एक साल पहले हुई थी शादी

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली
बलिया : बैरिया थाना पुलिस ने 25-25 हजार रुपये के इनाम घोषित तीन वांछित बदमाशों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया...
चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार