होली का रंग बदरंग : बलिया में चाकूबाजी, तीन घायलों में दो रेफर

होली का रंग बदरंग : बलिया में चाकूबाजी, तीन घायलों में दो रेफर

Ballia News : रेवती थाना क्षेत्र के मरौटी गांव में होली की खुशी के बीच बात-बात में दो पक्ष आमने-सामने आ गया। मारपीट के बीच चाकूबाजी में तीन लोग घायल हो गए, जिसमें दो की हालत गंभीर है। चिकित्सकों ने उन्हें वाराणसी रेफर कर दिया है। वहीं, पुलिस पूरे मामले में जांच-पड़ताल में जुटी है। तीन लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। 

मरौटी गांव निवासी ईश्वर दयाल सिंह और अंगद सिंह के परिवारों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। यह देख पड़ोसी अंजीत यादव (35), हिमांशु यादव (16) और रिश्तेदारी में आये दत्तहा निवासी पुरुषोत्तम यादव (37) बीच-बचाव करने पहुंचे थे। इसी दौरान कहासुनी में चाकूबाजी हो गई, जिसमें तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

तीनों को सीएचसी रेवती पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। जिला चिकित्सालय से दो घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए वाराणसी रेफर कर दिया गया है। एक घायल का इलाज जारी है।सीओ बैरिया मोहम्मद फहीम कुरैशी ने बताया कि पुलिस मामले में तहरीर के आधार पर विधिक कार्रवाई कर रही है। तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है। 

यह भी पढ़े Ballia News : घर में फंदे से लटकता मिला युवक का शव, मचा मातम

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह
बलिया : शिक्षा क्षेत्र नवानगर के कन्या प्राथमिक विद्यालय डूहा पर तैनात शिक्षामित्र ज्ञानेश प्रताप सिंह का असामयिक निधन हो...
बलिया पुलिस का Quick Auction : सलाखों के पीछे पहुंची जेठानी पर खौलता पानी फेंकने वाली देवरानी
तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान
ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा 
बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश
बलिया में आग की लपटों का तांडव, HDFC का एटीएम जलकर खाक