Green Field Expressway : बलिया में दो कर्मचारियों पर मुकदमा, गंभीर हैं आरोप

Green Field Expressway : बलिया में दो कर्मचारियों पर मुकदमा, गंभीर हैं आरोप

Ballia News : नगर कोतवाली पुलिस ने ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे (Green Field Expressway) कार्य से जुड़े दो कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई मे. मां वैष्णो देवी कन्स्ट्रक्शन के राम इकबाल राय की तहरीर पर किया है। 

पुलिस को दिये तहरीर में राम इकबाल राय ने बताया हैं कि मे. मां वैष्णो देवी कन्स्ट्रक्शन द्वारा मिट्टी भराई का कार्य ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस पर चल रहा है। मेरे फर्म में पियूष उर्फ गोलू तिवारी पुत्र हरि किशोर तिवारी (निवासी : डुमरिया गुथसिया थाना मझागढ़ जिला गोपालगंज, बिहार) व रौनक सिंह पुत्र राकेश सिंह (निवासी : मैनीचर, पो. डुमरहर, थाना गुठनी, जिला सिवान, बिहार) काम करते थे। एक अप्रैल 2025 को दोनों ने कुछ अज्ञात लोगों के साथ मिलकर डीजल संग्रह (मेरे फर्म में भण्डारण का स्थान) से 1600 लीटर डीजल और दो गाड़ी की टंकी का ताला तोड़कर डीजल लगभग 300 लीटर चुराकर रात में फरार हो गये है। अगले दिन साइड इंचार्ज अमित राय पहुंचे तो डीजल के साथ साथ भण्डार केन्द्र में रखे फर्नीचर इत्यादि गायब था। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दिया है।

रोहित सिंह मिथिलेश

यह भी पढ़े Ballia News : घर में फंदे से लटकता मिला युवक का शव, मचा मातम

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

शिक्षा जागरण का शंखनाद : सीयर की धरती पर गूंजा नव निर्माण का संकल्प शिक्षा जागरण का शंखनाद : सीयर की धरती पर गूंजा नव निर्माण का संकल्प
बलिया : शिक्षा क्षेत्र सीयर के प्राथमिक विद्यालय सीयर नंबर 3 का हरिकेवल प्रसाद सभागार शिक्षा, संकल्प और समर्पण का...
25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट