बलिया में ट्यूशन पढ़कर घर लौट रही छात्रा से रेलवे अंडरपास में छेड़खानी, मनचला गिरफ्तार

बलिया में ट्यूशन पढ़कर घर लौट रही छात्रा से रेलवे अंडरपास में छेड़खानी, मनचला गिरफ्तार

बैरिया, Ballia News : कोचिंग से पढ़कर लौट रही छात्रा से छेड़खानी व अश्लील हरकत करने वाले पंकज यादव पुत्र हेमराज यादव (निवासी बिशनपुरा, थाना बैरिया, बलिया) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को यह सफलता बिशुनपुरा गांव से बाहर उस समय मिली, जब वह सरजू नदी के रास्ते बिहार भागने की कोशिश में था।

एसएचओ धर्मवीर सिंह ने बताया कि उक्त प्रकरण में धारा 354क, 354घ व 506 एवं लैंगिक बाल अपराध संरक्षण अधिनियम 2012 की धारा 7 और 8 के तहत पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया था। पीड़िता ने तहरीर देकर आरोप लगाया था जब वह कोचिंग से पढ़ कर साइकिल से वापस अपने गांव जा रही थी तो पीछे से मोटरसाइकिल से पीछा कर उक्त युवक ने उसके साथ छेड़खानी और अश्लील हरकत रेलवे अंडरपास विशुनपुरा के पास किया था। उसके शोर मचाने पर लोग जुट गये, जिन्हें देखकर वह भाग गया।

पीड़िता द्वारा एफआईआर दर्ज कराने के बाद मामले की जांच में आरोप सही निकले। इसके बाद उक्त युवक को मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर गांव के बाहर से गिरफ्तार कर गुरुवार को चालान न्यायालय किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। एसएचओ ने स्पष्ट किया है कि इस तरह की हरकत करने वालों के खिलाफ कठोरतम कार्यवाही की जाएगी।

यह भी पढ़े Ballia News : घर में फंदे से लटकता मिला युवक का शव, मचा मातम

शिवदयाल पांडेय मनन

यह भी पढ़े Ballia News : पूर्व प्रधान की हत्या में दोषी पूर्व जिला पंचायत सदस्य समेत चार अभियुक्तों को उम्रकैद

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली
बलिया : बैरिया थाना पुलिस ने 25-25 हजार रुपये के इनाम घोषित तीन वांछित बदमाशों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया...
चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार