बलिया में पूर्व विधायक समेत तीन के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज

बलिया में पूर्व विधायक समेत तीन के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज

Ballia News : बसपा के पूर्व विधायक छोटेलाल राजभर समेत तीन लोगों के खिलाफ नगरा थाना पुलिस ने न्यायालय सिविल जज एवं एमपी-एमएलए कोर्ट के आदेश पर धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। इन पर विधायक निधि से अनुचित लाभ उठाने के आरोप में वाद दायर किया गया था।

नरही निवासी डाॅ. विजय नारायण सिंह ने अदालत में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया था कि चिलकहर के तत्कालीन बसपा विधायक छोटेलाल राजभर को 40 प्रतिशत अनुचित लाभ देकर विधायक निधि से 5 लाख रुपये आवंटित करा लिए गए। फर्जी आगणन, मानचित्र देकर, फर्जी भूमि और भवन दर्शा कर सरकारी राजकोष से पांच लाख रुपये निकाले गए। इसके बाद बिना निर्माण के उपभोग प्रमाण पत्र प्राप्त कर लिया गया।

तत्कालीन विधायक ने विधायक निधि से अपने अंतिम कार्यकाल 2001-02 में 40 प्रतिशत अनुचित लाभ के एवज में करोड़ों रुपये विधायक निधि से आवंटित किए। पुलिस ने पूर्व विधायक छोटेलाल राजभर के साथ ही सरस्वती विद्या मंदिर के प्रबंधक एवं संचालक अजय, सरस्वती विद्या मंदिर नगरा के प्रधानाचार्य मनोज कुमार पांडेय के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। प्रभारी निरीक्षक हरिशंकर सिंह का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

यह भी पढ़े टीईटी के विरोध में काली पट्टी बांधकर शिक्षण कार्य कर रहे बलिया के शिक्षक

रोहित सिंह मिथिलेश

यह भी पढ़े बलिया में भीषण एक्सीडेंट : एक व्यक्ति की मौत, बाइक छोड़ भागा चालक

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
बलिया : जिला प्रशासन ने बांसडीह स्थित रुद्र भारत गैस सर्विस के एक बड़े कालाबाजारी रैकेट का पर्दाफाश किया है।...
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली