बलिया : एसडीएम की छापेमारी में अनुपस्थित मिले पांच कर्मचारी, हुई यह कार्रवाई

बलिया : एसडीएम की छापेमारी में अनुपस्थित मिले पांच कर्मचारी, हुई यह कार्रवाई

बैरिया, बलिया : शासन के निर्देश पर सरकारी कार्यालयों में कार्यरत अधिकारियों-कर्मचारियों की उपस्थिति जांचने के क्रम में उप जिलाधिकारी बैरिया सुनील कुमार ने मंगलवार को बाल विकास परियोजना अधिकारी बैरिया के कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बाल विकास अधिकारी सहित पांच कर्मचारी अनुपस्थित पाये गये।

अनुपस्थित पाए गये सभी कर्मियों का एक दिन का वेतन काटने की संस्तुति करते हुए उप जिलाधिकारी ने जिलाधिकारी को पत्र  प्रेषित किया है। उपजिलाधिकारी बैरिया सुनील कुमार अचानक बाल विकास कार्यालय बैरिया का सच देखने पहुंच गये। लेकिन बाल विकास अधिकारी राकेश कुमार यादव, रामकुमार कनिष्क सहायक, शांति ओझा मुख्य सेविका, चंदा देवी मुख्य सेविका व भानु सिंह चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी अनुपस्थित मिले।

उपजिलाधिकारी ने बाल विकास अधिकारी राकेश कुमार यादव से टेलीफोन पर बात कर गैरहाजिर होने के बारे में पूछा तो बालविकास अधिकारी ने बाल विकास कार्यालय मुरली छपरा में होने की बात बताई। कहा कि मैं बैरिया और मुरली छपरा दो ब्लाकों के चार्ज पर हूं। मंगलवार को मैं मुरली छपरा आफिस में बैठा हूं। उपजिलाधिकारी ने शेष अनुपस्थित कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटने की संस्तुति कर जिलाधिकारी को पत्र प्रेषित किया है।

यह भी पढ़े बलिया पुलिस को मिली सफलता, 30 पेटी ऑफिसर च्वाइस के साथ एक गिरफ्तार

शिवदयाल पांडेय मनन

यह भी पढ़े 30 January Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी को पीटा, हालत गंभीर ; तीन गिरफ्तार बलिया में प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी को पीटा, हालत गंभीर ; तीन गिरफ्तार
बलिया : बैरिया थाना क्षेत्र के एक गांव में प्रेमिका से मिलने गए दुर्जनपुर निवासी अमित कुमार साहनी को परिजनों...
प्यार+फोटो+धोखा=हत्या... बलिया पुलिस ने सुलझाई युवक की मर्डर मिस्ट्री, पति-पत्नी समेत तीन गिरफ्तार
इंस्पायर मानक अवार्ड 2026 में चयन के साथ ही विज्ञान के क्षेत्र में जुड़ा सनबीम बलिया का एक और स्वर्णिम अध्याय
BALLIA BREAKING : वेतन और पेंशन को लेकर बना सस्पेंस खत्म, बलिया के CTO ने दी महत्वपूर्ण जानकारी
जेपी के गांव में हनुमान जी की प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ में पहुंचे हरिवंश, बोले अपने पैसे से समाज सेवा करने वाले लोग महान
Aaj ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना रविवार, पढ़ें 1 मार्च का राशिफल
बलिया से कम हुई गोरखपुर की दूरी, गोरखपुर-छपरा-गोरखपुर ट्रेन सेवा शुरू