30 दिन बाद भी बलिया पुलिस नहीं खोल सकीं इस बड़ी चोरी का राज

30 दिन बाद भी बलिया पुलिस नहीं खोल सकीं इस बड़ी चोरी का राज

बैरिया, बलिया : नगर पंचायत बैरिया अंतर्गत भोजापुर डाक बंगला रोड पर स्थित आभूषण की दो दुकानों में एक माह पहले हुई लगभग 60 लाख रुपये की चोरी का खुलासा अब तक बैरिया पुलिस नहीं कर सकीं। इससे नाराज आभूषण व्यवसाई बैरिया पुलिस के खिलाफ बड़ा आंदोलन खड़ा करने की तैयारी कर रहे है।

गौरतलब हों कि 9 अगस्त की रात को दुकानों का शटर चाड़ कर गैस कटर से तिजोरियों को काटकर लगभग 60 लाख रुपये के सोने चांदी के जेवर पर हाथ साफ कर दिया गया था। शुरू में पुलिस मामले में राजफाश के लिए हाथ पैर मार रही थी। कुछ लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में भी लिया था, किंतु लगता है समय बीतने के साथ पुलिस ने इस घटना को ठंडे बस्ते में डाल दिया है। 

वही आभूषण व्यवसायियों का कहना है कि पुलिस ने कभी भी आभूषणों की दुकान में हुई चोरी के मामले का राजफाश नहीं किया है। बीस दिन पूर्व खेत में खाली आभूषण के पैकेट मिले थे तो लगा था कि गहने भी पुलिस जल्द बरामद कर लेगी, किंतु ऐसा नहीं हो पा रहा हैं।

यह भी पढ़े बलिया में लक्ष्मी नारायण महायज्ञ एवं सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार के लिए भव्य ध्वजारोहण

पीड़ित प्रमोद सोनी व पप्पू सोनी ने बताया कि जल्द ही इसको लेकर हम लोग अपने संगठन की बैठक करेंगे। अपने नेताओं के समक्ष अपनी पीड़ा रखेंगे। संगठन का जो भी निर्देश होगा, उसे किया जाएगा। हम लोग संगठन के नेताओं से आग्रह करेंगे कि अगर पुलिस मामले में सख्त कार्रवाई नहीं करती है तो हम लोग आंदोलन का राह  अपनाए। इस बाबत पूछने पर एसएचओ रामायण सिंह ने बताया कि जांच सही दिशा में चल रही है। जल्द ही खुलासा होगा। 

यह भी पढ़े बलिया में युवती को शादी का झांसी देकर वन दरोगा करता रहा यौन शोषण, मुकदमा दर्ज

शिवदयाल पांडेय मनन

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

23 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना सोमवार, पढ़ें आज का राशिफल 23 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना सोमवार, पढ़ें आज का राशिफल
मेषधनागमन होगा। जुबान पर काबू रखना और निवेश अभी मत करना। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम चल रहा है। प्रेम और संतान...
जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह
बलिया पुलिस का Quick Auction : सलाखों के पीछे पहुंची जेठानी पर खौलता पानी फेंकने वाली देवरानी
तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान
ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा 
बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश